Monsoon Laundry Hacks: बारिश में कपड़ों से आ रही बदबू तो अपनाएं ये 5 देसी जुगाड़

बारिश गर्मी से राहत तो जरूर देती है, लेकिन इस मौसम में कपड़ों को सुखाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। बारिश के दिनों में नमी के कारण कपड़ों से बदबू आने लगती है। चाहे आप कितना भी महंगे से महंगा डिटर्जेंट क्यों न इस्तेमाल कर लें, यह समस्या इस मौसम में देखने को मिलती ही है। ऐसे में कई बार बिना धूप निकले कपड़ों को धोना और उन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके भी कपड़ों से अजीब सी गंध आने लगी है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको लिए कुछ ऐसे देसी जुगाड़ बताने जा रहे हैं, जिसे ध्यान में रखकर आप मानसून में भी कपड़ों को तरोताजा रख सकती हैं।
कपड़े से आने वाली बदबू को दूर करने के 5 तरीके
बरसात के मौसम में कपड़े अगर अच्छे से धूप में न सूखे, तो उसमें से मछली जैसी बदबू आने लगती हैं। अब ऐसे में न केवल इन्हें पहनने में दिक्कत होती है बल्कि ये कपड़े जहां भी रखे होते हैं वहां पर भी अजीब सी गंध आने लगती हैं। मगर आप इस कुछ बातों को ध्यान में रखकर इस समस्या से बच सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या सफेद कपड़े पर लगे दाग ने पकड़ ली है न साफ होने की जिद्द? नींबू के छिलके वाला यह जुगाड़ आ सकता है काम
1. बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल करें
कपड़ों से सीलन की बदबू हटाने के लिए बेकिंग सोडा और सफेद सिरका बहुत काम आता है। जब आप कपड़े धोएं, तो पानी में थोड़ा सा सिरका या बेकिंग सोडा मिला दें। सिरका कपड़ों से बैक्टीरिया और गंदगी को आसानी से हटाता है, जबकि बेकिंग सोडा नेचुरल डियोड्रेंट की तरह काम करता है। ये बदबू को हटाने का काम करता है। इससे आपके कपड़े बिना किसी मार्केट प्रोडक्ट के साफ और फ्रेश रहते हैं।

2. गंदे कपड़ों का ढेर न लगाएं
अक्सर लोग बारिश के दिनों में धूप न निकलने की वजह से कपड़े धोने से बचते हैं और गंदे कपड़ों का ढेर लगाते जाते हैं। ऐसा करने से कपड़ों पर मौजूद पसीना और बैक्टीरिया बदबू बढ़ाने का कारण बनते हैं। अगर आप तुरंत कपड़े नहीं धो पा रहे हैं, तो कम से कम अपने गंदे कपड़ों को हवा में अलग-अलग फैलाकर टांग दें ताकि उनमें सीलन वाली गंध न जमे।

3. कपड़ों को अंदर से बाहर करके धोएं
शरीर का पसीना और मैल हमेशा कपड़ों की अंदरूनी सतह पर जमा हो जाता है। मानसून के मौसम में इस गंदगी को साफ करने के लिए हमेशा कपड़ों को उल्टा करके धोएं। ऐसा करने से डिटर्जेंट सीधे उस जगह पर असर करता है जहां बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया छिपे होते हैं। इसके साथ ही, अच्छी खुशबू वाले फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल करें।
4. कपड़े सुखाने के इंडोर तरीके अपनाएं
बारिश में कपड़े बाहर नहीं सूख पाते, इसलिए उन्हें घर के अंदर हवादार कमरे में फैलाएं। कपड़ों को सुखाने के लिए कमरे का पंखा चला सकती हैं या फिर हेयर ड्रायर का भी हल्का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह ध्यान रखें कि कपड़े पूरी तरह सूखने चाहिए वरना उनमें फफूंद लगने का खतरा रहता है जो बदबू का कारण बनता है।

5. अलमारी और ड्रॉर को नमी से बचाएं
धुले हुए और सूखे कपड़ों को जब आप अलमारी में रखती हैं, तो कई बार उनमें से भी सीलन की महक आने लगती है। इससे बचने के लिए अलमारी या ड्रॉर में सिलिका जेल के पाउच, चाक के टुकड़े या बेकिंग सोडा से भरी एक छोटी कटोरी रखें। यह नमी को सोख लेते हैं, जिससे कपड़े लंबे समय तक सुरक्षित और खुशबूदार रहते हैं।
इसे भी पढ़ें- बारिश में कीचड़ से कपड़ों पर लग गए हैं गंदे दाग? बिना घिसे और रगड़े इन 3 स्मार्ट हैक्स से बनाएं नए जैसे
निष्कर्ष
मानसून के मौसम में कपड़ों की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी से आप इस परेशानी से आसानी से बच सकती हैं। इन आसान तरीकों को अपनाकर आप बरसात के मौसम में भी कपड़ों से बदबू को दूर रखती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific
- अगर धूप न निकले, तो क्या ड्रायर का इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
- धूप न निकलने पर वाशिंग मशीन के स्पिन या ड्रायर का उपयोग करके कपड़ों का अतिरिक्त पानी आसानी से निकाला जा सकता है।
- मानसून में किस तरह के डिटर्जेंट का उपयोग करना बेहतर रहता है?
- मानसून में एंटी-बैक्टीरियल लिक्विड डिटर्जेंट का उपयोग करना अच्छा होता है।
- क्या बिना धुले कपड़ों को हवा में टांगने से बदबू रुक सकती है?
- हां, तुरंत न धो पाने की स्थिति में गंदे कपड़ों को हवा में खुला टांगने से उनमें सीलन की बदबू नहीं जमती।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।