घर के कमरों के साथ-साथ लोग किचन सिंक की सफाई का खास ख्याल रखते हैं। हालांकि, इसके बाद भी कई बार सिंक से अजीब स्मेल आने लगती है या फिर दाग जमा हो जाते हैं, जो आसानी से हटने का नाम नहीं लेते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आमतौर पर लोग बाजार में बिकने वाले केमिकल क्लीनर्स खरीदकर लाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आपकी इन सभी परेशानी का हल आपकी रसोई में रखा एल्युमिनियम फॉयल है। इसके लिए आपको केवल इसकी एक बॉल बनाने की देरी है। नीचे लेख में जानें क्या है एल्युमिनियम फॉयल की बॉल वाला हैक?

एल्युमिनियम फॉयल की बॉल सिंक में डालने से क्या होता है?

किचन सिंक और एल्युमिनियम फॉयल से जुड़ा यह वायरल लाइफ हैक आपके किचन के कामों को बेहद आसान बना सकता है। नीचे जानें किस समस्या को आसान बनाता है एल्युमिनियम फॉयल।

गर्म तेल और ग्रीस की समस्या को दूर करने में मदद

किचन में कुकिंग के बाद बचा हुआ गर्म तेल या चिकनाई सीधे सिंक में कभी नहीं डालनी चाहिए, क्योंकि इससे पाइप अंदर से ब्लॉक हो जाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए सिंक के छेद पर फॉयल पेपर को थोड़ा सा गहरा करके रखें। उसमें बचा हुआ तेल या चिकनाई उड़ेल दें। जब तेल ठंडा होकर जम जाए, तो फॉयल को समेटकर उसकी एक बॉल बनाकर कूड़ेदान में फेंक दें। इससे तेल सीधे पाइप में जाने से बच जाता है।

सिंक स्ट्रेनर का करता है काम

किचन सिंक की नाली में फंसे कचरे को निकालने में घंटों बर्बाद कर देते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आप एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके सिंक का मुख्य स्ट्रेनर खराब हो गया है, तो यह ट्रिक बहुत काम आती है। इसके लिए फॉयल पेपर को सिंक के ड्रेन बास्केट के आकार में अस्थायी जाली जैसा लगाएं। यह चाय की पत्ती, सब्जियों के छोटे टुकड़े और खाने के कणों को सीधे नाली में जाने से रोकती है।

बर्तन धोते समय कचरे को इकट्ठा करने में आसानी

सिंक में जब आप ढेर सारे बर्तन धो रहे होते हैं, तो खाने के छोटे-छोटे टुकड़े फॉयल पर इकट्ठा होते रहते हैं। काम खत्म होने के बाद, उस फॉयल को कचरे के डिब्बे में आसानी से उठाया जा सकता है। इससे सिंक की नाली में कचरा फंसने की समस्या खत्म हो जाती है और बार-बार हाथ से गंदगी साफ नहीं करनी पड़ती।

एल्युमिनियम फॉयल अगर आपके किचन में मौजूद और आप सिंक में कचरा जमा होने या फिर तेल या ग्रीस लगने की समस्या से परेशान हैं, तो आप इस तरीके को आजमा सकती हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। साथ ही ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Magnific, AI