हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। महिलाएं रोजाना तुलसी की पूजा-अर्चना करती हैं और दीया जलाती हैं। यह प्लांट आमतौर पर अधिकतर घरों में देखने को मिलता है। इसकी ग्रोथ के लिए इस पर निकलने वाली मंजरी को तोड़कर अलग कर दिया जाता है। कई बार तुलसी का पौधा मंजरी से ढक जाता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि इन्हें तोड़ने के बाद कहां रखा जाए और क्या करें? कई बार लोग इन बीजों को दोबारा गमले में डाल देते हैं या फिर कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख देते हैं। मगर क्या आपको पता है कि इनकी मदद से आप धूपबत्ती तैयार कर सकती हैं, जो दिखने में बिल्कुल बाजार जैसी लगती हैं?

अगर आपके घर में लगा तुलसी का पौधा मंजरी से ढक गया है, तो इन्हें तोड़ने या हटाने के बाद इन बीजों की मदद से ऑर्गेनिक धूपबत्ती जरूर बनाएं। नीचे लेख में पढ़ें आसान प्रोसेस।

तुलसी की मंजरी से धूपबत्ती कैसे बनाएं?

तुलसी की मंजरी से धूपबत्ती बनाना बेहद आसान है। नीचे पढ़ें इसे बनाने की पूरी प्रक्रिया-

Image Credit-ai

  • तुलसी की मंजरी से बाजार जैसी धूपबत्ती बनाने के लिए मंजरी को इकट्ठा कर लें।
  • इसके बाद मंजरी को धूप या फिर 2-3 दिन पंखे की हवा में सुखाएं।
  • सूखने के बाद मंजरी को मिक्सी में डालकर बारीक पाउडर बना लें।
  • अब इस पाउडर को कटोरे या कटोरी में पलटें।
  • इसके बाद मिक्सी में 4-5 तेज पत्ते, 2 चम्मच लौंग, हल्दी, 13-14 कपूर डालकर बारीक पीसें।
  • पाउडर बनने के बाद इसमें मंजरी का पाउडर मिलाकर दोबारा से पीसें।
  • सुगंध के लिए आप चाहे तो इसमें थोड़ी-सी हवन सामग्री डालकर मिक्स करें।
  • कटोरे में पाउडर पलटने के बाद इसमें 2 चम्मच गंगाजल या गुलाब जल, आवश्यकतानुसार घी और 1 चम्मच शहद मिलाएं।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर नरम आटे की तरह गूंथें।
  • इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर धूपबत्ती का आकार दें।
  • तैयार की गई सभी धूपबत्तियों को थाली में रखकर पंखे या फिर धूप में रखकर सुखाएं।
  • अब इसे डिब्बे में भरकर स्टोर करें और पूजा में जलाने के लिए इस्तेमाल करें।

मंजरी से तैयार धूपबत्ती से मिलने वाला फायदा

तुलसी की मंजरी से तैयार धूपबत्ती न केवल कमरे को सकारात्मक रखने में मदद करता है बल्कि यग स्ट्रेस रिलीफ होम स्पा का भी काम करता है।

मंजरी से तैयार धूपबत्ती में पिसा हुआ कपूर और गाय का घी मिला होता है। यह बर्न होने पर माइंड को रिलैक्स करता है और एक नेचुरल एंटी-एंजायटी डी-कंडीशनर का काम करता है।

तुलसी की खुशबू मच्छरों और कीड़ों को नेचुरल तरीके से भगाती है। इसे धूपबत्ती की तरह जलाने से घर का माहौल शुद्ध होने के साथ-साथ कीड़े-मकोड़े भी दूर रहते हैं।

तुलसी के पौधे से मंजरी तोड़ने का सही तरीका

तुलसी का पौधा हम सबके घर में होता है। इस पर जो हरे या भूरे रंग के छोटे-छोटे फूल उगते हैं, उन्हें मंजरी कहा जाता है। पौधे को हरा-भरा और स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर मंजरी हटाना बहुत जरूरी होता है। जानें इसे तोड़ने का सही तरीका।

Image Credit-magnific

  • कभी भी मंजरी को सीधे हाथों से खींचकर या झटके से न तोड़ें। ऐसा करने से तना छिल सकता है और पौधे को नुकसान पहुंच सकता है।
  • हमेशा साफ और सैनिटाइज की हुई कैंची या कटर का इस्तेमाल करें। इससे पौधा सुरक्षित रहता है और उस पर कोई इन्फेक्शन नहीं फैलता।
  • मंजरी को हमेशा उसके बेस यानी जहां से वह तने से जुड़ी है, वहां से थोड़ा नीचे से काटें। पूरे तने को न काटें, सिर्फ फूल वाले हिस्से को हटाएं।
  • मंजरी को हटाने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है। इस समय पौधे में नमी अच्छी होती है।

मंजरी हटाने से पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है, नई पत्तियां आती हैं और तुलसी का पौधा घना बनता है। अगर समय पर मंजरी न हटाई जाए, तो पौधे की सारी ताकत बीज बनाने में चली जाती है और पौधा सूखने लगता है।

इस प्रकार आप बिना पैसे खर्च किए बगीचे और घर में मौजूद चीजों की मदद से आर्गेनिक और खुशबूदार धूपबत्ती बनाकर तैयार कर सकती हैं।  अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-shutterstock