Diwali Cleaning Hacks: दिवाली का पर्व नजदीक आते ही हर घर की साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू हो जाता है। लोग दीवारों से लेकर पुराने बेरंग हो चुके फर्नीचर, जैसे सोफा, बेड और अलमारी को पेंट कराने का काम करते हैं। ऐसे में लोगों के हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। हालांकि, कुछ लोग फर्नीचर की चमक को बरकरार रखने के लिए पॉलिश या शाइनिंग स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आप बदरंग और पुराने फर्नीचर की चमक को मात्र 50 रुपये में वापस पा सकते हैं? इसके लिए आपको केवल आधी कटोरी जैतून के तेल की जरूरत पड़ेगी। नीचे लेख में पूरा तरीका जानें-
पुराने फर्नीचर को नया जैसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस आसान और असरदार घरेलू पॉलिश को बनाने के लिए आपको बहुत ही सामान्य चीजों की आवश्यकता होगी, जो आसानी से घर में मिल जाती हैं। नीचे-
- शुद्ध जैतून का तेल- आधा कप
- ताजा नींबू का रस- एक चौथाई कप
- एक साफ सूती कपड़ा
- स्प्रे बोतल
इस्तेमाल का तरीका
सभी सामग्रियों को इक्ट्ठा करने के बाद नीचे बताए गए तरीके से इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकती हैं। पढ़ें पूरा प्रोसेस-
Image redit-ai
- सबसे पहले फर्नीचर की सतह पर जमी धूल-मिट्टी को किसी सूखे कपड़े से अच्छी तरह साफ कर लें।
- अब एक कटोरी में जैतून का तेल और नींबू का रस आपस में अच्छी तरह मिला लें।
- इस मिश्रण में सूती कपड़े को हल्का सा डुबोएं और फर्नीचर की लकड़ी पर गोलाई में हल्के हाथों से मलना शुरू करें।
- पूरे फर्नीचर पर इसे लगाने के बाद करीब 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि लकड़ी इसे सोख ले।
- आखि में एक दूसरे सूखे और साफ कपड़े से फर्नीचर की सतह को अच्छी तरह रगड़कर चमका लें।
पुरानी फर्नीचर की चमक को वापस लाने में जैतून तेल कैसे काम करता है?
जैतून का तेल लकड़ी के अंदर समाकर उसकी खोई हुई नमी को वापस लौटाता है और रूखेपन को दूर करता है, जिससे लकड़ी चमक उठती है। वहीं, नींबू के रस में मौजूद प्राकृतिक एसिड और विटामिन्स लकड़ी की सतह पर जमी जिद्दी गंदगी, चिपचिपाहट और दाग-धब्बों को बहुत ही आसानी से साफ कर देते हैं।
Image Credit-magnific
फर्नीचर की चमक को बरकरार रखने के लिए क्या करें?
लकड़ी के फर्नीचर को हमेशा नया जैसा बनाए रखने के लिए जरूरी है कि उस पर सीधी धूप न पड़ने दें, क्योंकि धूप से लकड़ी का रंग फीका पड़ने लगता है। इसके अलावा, फर्नीचर पर कभी भी पानी या चाय के गर्म कप सीधे न रखें, हमेशा कोस्टर का इस्तेमाल करें। नमी लकड़ी को अंदर से कमजोर कर देती है और उसकी चमक छीन लेती है। समय-समय पर सूखे और मुलायम सूती कपड़े से उसकी धूल साफ करते रहें।
अगर आपके घर में जैतून का तेल मौजूद है, तो आपके लिए यह घरेलू नुस्खा कमाल का है। इसका इस्तेमाल करके आप बिना पैसे खर्च किए फर्नीचर की चमक को वापस ला सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-ai (main image), Magnific
