Diwali Cleaning Dust Mite Allergy Prevention Tips: दिवाली का त्योहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। यह रोशनी, मिठाइयों और खुशियों के साथ आता है, लेकिन इसके साथ ही आता है घर की डीप क्लीनिंग का सालाना ट्रेडिशन। इस ट्रेडिशन के चक्कर में लोगों को लगातार छींक, खांसी और नाक बहने की समस्या होने लगती है। यह सर्दी की वजह से नहीं होती है। इसका कारण होता है - डस्ट माइट एलर्जी।

दुनिया भर में लाखों लोग इस एलर्जी से पीड़ित हैं। यह एलर्जी त्योहार की खुशियों में बाधा डाल सकती है। अधिकतर यह रिएक्शन तब ट्रिगर होता है जब डीप क्लीनिंग के दौरान डस्ट माइट्स हवा में फैल जाते हैं। त्योहार के सीजन में डीप क्लीनिंग से बचा नहीं जा सकता, लेकिन अगर आपको डस्ट माइट एलर्जी है, तो यह गाइड आपको इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके समझने में मदद करेगी। आइए यहां जानते हैं।

डस्ट माइट एलर्जी से बचने के तरीके

दिवाली में सफाई करते वक्त आपको किसी भी तरह की एलर्जी न हो, इसलिए नीचे दिए गए इन तरीकों को जरूर अपनाएं।

1. मास्क पहनें

दिवाली के दौरान घर में सफाई करते वक्त काफी धूल उड़ती है। ऐसे में अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनें, इसे पहनने से धूल नाक में नहीं जाती है और एलर्जी से बचा जा सकता है।

image credit-magnific

2. गीले पोछे का यूज करें

जब हम घर में झाड़ू लगाते हैं, तो धूल उड़ती है, जिसकी वजह से डस्ट एलर्जी हो जाती है। ऐसे में आप गीले पोछे से सफाई करें, ताकि धूल उड़े न और सफाई भी आसानी से हो जाए।

image credit-magnific

3. दस्तानें

घर में धूल वाली जगह या पोछा लगाते वक्त दस्तानें जरूर पहनें। केमिकल्स या डिटर्जेंट की वजह से अक्सर लोगों को छींक आने लगती है। इसे पहनने से आपको बहुत हद तक मदद मिलेगी।

image credit-magnific

4. पर्दे को गर्म पानी में धोएं

कभी-कभी कपड़े ठंडे पानी में धोने से साफ नहीं होते हैं। इसलिए घर के गंदे पर्दे और चादर को गर्म पानी में धूलें, ताकि आसानी से गंदगी साफ हो सके।

डस्ट माइट एलर्जी के आम लक्षण (Dust Mite Allergy Symptoms)

नीचे दिए गए इन लक्षणों से आप डस्ट माइट एलर्जी की पहचान कर सकती हैं। आइए जानते हैं यहां।

  • अगर एक हफ्ते से ज्यादा तक नाक बंद या बहती है, तो यह डस्ट माइट एलर्जी की पहचान है। यह आम सर्दी-जुकाम जैसा नहीं लगता।
  • आंखों में खुजली, लाल होना, पानी आना और आंखों के नीचे सूजन भी इसके ही लक्षण हैं।
  • सांस से जुड़ी समस्याएं जैसे- लगातार छींक आना, खांसी और गले में खुजली होना।
  • जिन लोगों को पहले से अस्थमा है, उन्हें सांस लेने में तकलीफ, घरघराहट या सीने में जकड़न महसूस होती है।
  • चेहरे पर थकान और लालपन दिखना।

image credit-magnific

घर में धूल से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

डस्ट माइट को कंट्रोल करने के कुछ असरदार तरीके होते हैं, जिनसे आपको आराम मिल सकता है। आइए जानते हैं यहां।

  • घर में ह्यूमिडिटी बनाए रखने के लिए एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
  • डेकोरेशन का सामान ऐसा खरीदें जिसे धोया जा सके और अक्सर धोते रहें।
  • गीले या तेल वाले तौलिये या पोछे से समय-समय पर डस्टिंग करें।
  • घर में कबाड़ या फालतू सामान न रखें और धूल जमने से बचाएं।
  • पर्दे और सोफे जैसे फर्नीचर को अक्सर साफ करें।

डस्ट माइट एलर्जी से निपटना काफी जरूरी है, वरना त्योहार खराब हो सकता है। ऊपर दी गई बातों का पालन कर आप एलर्जी से बच सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Source- .Dust Mite Allergy,Allergy to Dust Mites: Allergy Asthma Network

main image credit- ai