नॉर्मल या HEPA: कौन-सा फिल्टर घर की हवा को बनाएगा साफ, जानें दोनों में अंतर?

HEPA Vs Normal Filter: दिल्ली-NCR में प्रदूषण न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। यहां पर प्रदूषण हर साल खतरनाक लेवल पर पहुंच जाता है। दिवाली के बाद तो हालात काफी ज्यादा बिगड़ जाते हैं, जब AQI 400 के पार पहुंच जाता है। ऐसे में घर के अंदर भी साफ हवा नहीं मिलती है और सांस लेना भी आसान नहीं होता है। सोचिए एक ऐसे परिवार के बारे में जिनका घर किसी मेन रोड पर है और जब भी वे लोग खिड़की खोलते होंगे, तो बारीक धूल और गाड़ियों का धुआं घर में घुस जाता होगा। वहीं जिन घरों में पालतू जानवर हैं या स्मोकर्स हैं, वहां बदबू और घुटन की समस्या रहती है। इन सभी मामलों में सही एयर फिल्टर ही खराब और प्रदूषित हवा को ताजी और हेल्दी हवा में बदल सकता है। आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सा एयर फिल्टर सही है HEPA या नॉर्मल और क्या है दोनों में अंतर?
HEPA या नॉर्मल फिल्टर में क्या है अंतर?
अगर इस साल आप भी घर की गंदी हवा को साफ करने के लिए फिल्टर खरीद रही हैं, पहले Hepa और Normal फिल्टर में अंतर जान लें।
| फीचर | HEPA फिल्टर (True H13) | रेगुलर फिल्टर |
| कण पकड़ने की क्षमता | 0.1 माइक्रोन तक के 99.97% कण | सिर्फ बड़े कण जैसे धूल, बाल, लिंट |
| एलर्जी और अस्थमा | धूल, पराग, पेट डैंडर से पूरी सुरक्षा | कोई खास सुरक्षा नहीं |
| बदबू और धुआं | धुएं और बदबू को काफी हद तक कम करता है | बदबू नहीं रोकता |
| दिल्ली जैसे शहर के लिए | सबसे बेस्ट विकल्प | काफी नहीं है |
| कीमत | महंगा, लेकिन लॉन्ग-टर्म वैल्यू | सस्ता, लेकिन कम असरदार |
| मेंटेनेंस | 6-12 महीने में बदलना पड़ता है | बार-बार साफ करना पड़ता है |
| किसके लिए सही है | बच्चे, बुजुर्ग, अस्थमा और एलर्जी वाले परिवार | कम प्रदूषण वाले इलाकों के लिए |
HEPA फिल्टर क्या होता है? (What is HEPA Filter)
HEPA फिल्टर (High-Efficiency Particulate Air) को हवा से बेहद बारीक कणों को पकड़ने के लिए बनाया गया है। एक अच्छा True13
HEPA फिल्टर हवा में मौजूद 0.1 माइक्रोन जितने छोटे कणों में से 99.97% तक को कैप्चर करने की क्षमता रखता है, जिसमें धूल, एलर्जी, बदबू और कुछ बैक्टीरिया भी शामिल हैं। HEPA फिल्टर हर छोटी गंदगी को पकड़ने की कोशिश करता है। यह विशेष रूप से उन घरों के लिए रिकमेंड किए जाते हैं जहां अस्थमा के मरीज, एलर्जी से पीड़ित लोग होते हैं।
image credit-magnific
HEPA फिल्टर कैसे करता है काम?
HEPA फिल्टर का काम करने का तरीका काफी शानदार होता है। वह धूल, धुएं और पालतू जानवरों के बाल जैसी चीजों को फंसाकर सेफ और ताजा इनडोर वातावरण बनाते हैं। अगर आपको छींक की दिक्कत, अस्थमा या सांस लेना आसान बनाना हो, तो HEPA फिल्टर रोजमर्रा की जिंदगी के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। सही एयर प्यूरीफायर चुनना अक्सर इस बात पर निर्भर करता है कि उसमें किस फिल्टर का इस्तेमाल हो रहा है।
रेगुलर फिल्टर क्या होता है? (What is Regular Filter)
रेगुलर फिल्टर आमतौर पर बेसिक एयर फिल्टर होते हैं जो अप्लायंसेस या एंट्री-लेवल एयर प्यूरीफायर में इस्तेमाल होते हैं। ये फिल्टर फोम, फाइबरग्लास, जाली या नॉन-HEPA ग्रेड पेपर से बड़े कणों जैसे दिखने वाली धूल, लिंट और बालों को पकड़ते हैं। यह सामान्य हवा को साफ करते हैं, लेकिन रेगुलर फिल्टर बारीक धूल, बैक्टीरिया जैसे प्रदूषकों को नहीं पकड़ पाते हैं। यह उन्हें उन जगहों के लिए अधिक उपयुक्त बनाता है जहां वायु गुणवत्ता ज्यादा खराब नहीं है।
image credit-unsplash
दिल्ली जैसे प्रदूषित शहर के लिए क्या चुनें - HEPA या रेगुलर?
दिल्ली जैसे शहर में जहां स्मॉग, धुआं और ट्रैफिक पॉल्यूशन काफी ज्यादा है, वहां रेगुलर फिल्टर काफी नहीं है। HEPA फिल्टर को खरीदना ही ज्यादा बेहतर होता है क्योंकि, यह सूक्ष्म एलर्जेन, धूल, पराग और प्रदूषकों को पकड़ता है, जिससे अस्थमा के मरीजों, एलर्जी से पीड़ित लोगों को आराम मिलता है। साथ ही यह बेहतर इनडोर एयर में देता है।
यह भी पढ़ें- यह संकेत नजर आएं तो तुरंत बदल दें अपना एयरकंडीशनर एयर फिल्टर
भले ही HEPA महंगा है, लेकिन HEPA फिल्टर बेहतर सेफटी देता है और लंबे समय में हेल्थ रिस्क को कम कर सकता है। यह आपके ऊपर है कि आपको कौन सा फिल्टर खरीदना है। आप अपनी सुविधा के हिसाब से खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Air Purifier Cleaning Tips: जानें कैसे घर पर खुद से ही साफ कर सकते हैं एयर प्यूरीफायर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
main image credit- magnific,unsplash
- दिल्ली में एयर प्यूरीफायर के लिए कौन सा फिल्टर बेस्ट है?
- दिल्ली के हाई AQI और स्मॉग को देखते हुए True H13 HEPA फिल्टर बेस्ट है, जो 0.1 माइक्रोन तक के कणों को 99.97% तक फिल्टर कर देता है।
- क्या रेगुलर फिल्टर दिल्ली के प्रदूषण में काम करेगा?
- नहीं, रेगुलर फिल्टर सिर्फ बड़ी धूल पकड़ता है, जबकि दिल्ली की हवा में मौजूद PM2.5 और बैक्टीरिया जैसे बारीक कणों को सिर्फ HEPA फिल्टर ही रोक सकता है।
- HEPA फिल्टर महंगा क्यों होता है?
- HEPA फिल्टर की फाइबर टेक्नोलॉजी एडवांस होती है, यह ज्यादा बारीक कण रोकता है, इसलिए इसकी कीमत ज्यादा होती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।