इस बार शादियों के सीजन की बहार है। आने वाले 25 दिनों में देश में जगह-जगह करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है। इन शादियों से 7.5 लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक देश में शादियों का पहला बड़ा सीजन है। व्यापारियों की संस्था कैट ( CAIT) के मुताबिक हर दिन औसतन 2 लाख से ज्यादा शादियां होंगी।

शादियां बड़ी तो जलसे से लेकर पंडाल भी उतना ही भव्‍य होना बहुत जरूरी है। शादियों के इस सीजन में हम आपको एक से बढ़कर एक टेंट डेकारेशन आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्‍हें खासतौर से लड़कियां शादी-समारोह में चार चांद लगाने के लिए बुक करवा रही हैं।

शादी के माहौल को ऐसे मिलेगा ग्लैमर का टच

टेंट का अपना चार्म होता है। इन वर्सेटाइल स्ट्रक्चर में यह खास काबिलियत होती है कि वे सबसे आम जगहों को भी शानदार जगह में बदल सकते हैं। चाहे आप किसी सुनसान कोने में ग्लैमर का टच देना चाहती हों, एंट्रेंस पर एक शानदार स्टेटमेंट बनाना चाहती हों, या कपल या मेहमानों के लिए आरामदायक सीटिंग देना चाहती हों, टेंट डेकोरेशन इफेक्ट की परफेक्ट चाबी है। आइए जानते हैं 10 बेहद खूबसूरत वेडिंग टेंट डेकोरेशन आइडियाज।

 1. गोल्ड एक्सेंट के साथ बारोक स्टाइल टेंट डेकोरेशन

टेंट डेकोरेशन का यह एक अनोखा बारोक स्टाइल का आइडिया है जो हमें भारतीय शादियों के लिए बहुत पसंद किया जा रहा है। गोल्ड एक्सेंट के साथ बारोक स्टाइल टेंट डेकोरेशन किसी भी शादी या भव्य समारोह को शाही और विंटेज महल जैसा रूप देता है।

2. व्‍हाइट एंड गोल्ड वेडिंग टेंट डेकोरेशन

यह खासतौर से उन दुल्‍हनों की पसंद को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है। जिन्‍हें सफेद डेकोर पसंद है लेकिन वे इसे व्हाइटवॉश नहीं करना चाहतीं, उनके लिए यह बुकमार्क करने लायक है।

3. येलो थीम विद नेट शेडो डेकोरेशन

यह टेंट डेकोरेशन आइडिया बेहद खुशनुमा और सनशाइनी लगता है। इसके बीच में बनाए गए नेट इसकी सुंदरता को चार चांद लगाते हैं। येलो थीम बेस काफी पसंद किया जा रहा है। अधिकतर दुल्‍हनें कुछ ही ऐसे ही टेंट को पसंद कर रही हैं।

4. सुंदर और अनोखा ग्लास टेंट है कमाल

सबसे सुंदर और अनोखा ग्‍लास टेंट वाकई कमाल लगता है। इसके अंदर खड़ा होकर शीशमहल जैसा फील आपको मिलेगा। अगर आप कुछ अलग टेंट डेकोर आइडिया ढूंढ रहे हैं, तो यह सुंदर ग्लास टेंट आपके लिए है।

5. नीले और पीले फूलों वाले टेंट डेकोरेशन का क्रश

यह दूल्हा-दुल्हन के बैठने के लिए सुंदर सीट होने के साथ-साथ एक प्यारा टेंट भी है। आजकल दुल्‍हनों की यह मनपसंद टेंट डेकोरेशन थीम है। इन पर लाइट कलर की डोरी और फूलों से इसकी शोभा और बेहतर बन जाती है।

6. पर्शियन ब्यूटी टेंट डेकोरेशन का जादू

इस टेंट डेकोर आइडिया पर टैसल्स के साथ पर्शियन एक्सेंट ने सभी का दिल चुरा लिया है। इसकी थीम दिलकश होने के साथ ही कमाल लगती है। पर्शियन टेंट पिछले काफी समय से लगातार लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है।

7. ड्रेप स्टाइल पीच और फिरोजा वेडिंग टेंट डेकोरेशन

अगर आपको भी ड्रेप स्टाइल पीच कलर की थीम लुभाती है तो यह पीच और फिरोजा वेडिंग ड्रेप स्टाइल वेडिंग टेंट डेकोरेशन आपके लिए है। ड्रेप स्टाइल टेंट में आप चाहें तो अपने पसंद के कलर भी चुन सकती हैं। 

8. हैट के साथ अनोखा प्रिंटेड टेंट डेकोर

कई कपल्‍स हर लुक में नया अंदाज देना चाहते हैं। ऐसा ही एक थीम है प्रिंटेड टेंट और पिंक हैट वाला बैकड्रॉप। यह इतना शानदार है कि आप बोल उठेंगी वह क्‍या बात है। यहां बैकग्राउंड पर लगी पिंक हैट शाही अंदाज महसूस कराती है। 

9. वॉटरफ्रंट पर टीपी टेंट डेकोरेशन

यह खासतौर से उन दुल्‍हनों के लिए तैयार किया गया है जिनकी वॉटरफ्रंट थीम मैरिज सेलिब्रेशन हैं। इसमें लगे बंबू स्टिक इसके लुक को नायाब बनाते हैं। सागर या किसी झील के किनारे इन थीम्‍स को काफी उपयुक्‍त माना गया है।  

10. गुलाबी रंग के साथ ओपन एयर टेंट डेकोर

वाकई यह आइडिया कितना प्यारा है! इसमें गुलाबी थीम पर सजावट आपका दिल चुरा लेगी। पिंक बेस पर किया गया काम और पारंपरिक भारतीय अंदाज आपको काफी पसंद आएगा। यहां पर आप कलर थीम अपनी मनपसंद रख सकती हैं। 

शादियों के सीजन में टेंट डेकोरेशन आइडियाज आपका मनमोह लेंगे। इसके साथ ही यहां किया गया फोटोशूट, रस्‍म और डांस हमेशा आपकी यादों में बसी रहेगी। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।