PF में आपका भी हर महीने पैसा जमा होता है, तो अब आपको फेस ऑथेंटिकेशन करवाना जरूरी होगा। पिछले दिनों लोगों को यह अपडेट आया है, जिसमें पीएफ अकाउंट में फेस ऑथेंटिकेशन अपडेट करने को कहा जा रहा है। इस मैसेज के आने के बाद कर्मचारी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर यह कैसे किया जाएगा। जिन्होंने पहले कभी इसका यूज नहीं किया है, उनके लिए यह यह सिस्टम समझना मुश्किल हो रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे आधार फेस ऑथेंटिकेशन करवा सकती हैं।
EPFO Face Authentication कैसे करें?
- कर्मचारी ध्यान दें कि Face Authentication आप तभी कर पाएंगी, जब आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि ओटीपी को यूज करके ही आप वेरीफाई कर पाएंगी।
- इसके लिए सबसे पहले आपको EPFO की वेबसाइट या UMANG ऐप खोलना है। फोन में उमंग ऐप नहीं है, तो इसे डाउनलोग कर लें।
- यहां आपको अपना पीएफ अकाउंट खोलने के लिए UAN नंबर की जरूरत होगी।
- UAN नंबर डालने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP वेरिफिकेशन आएगा।
- ओटीपी डालने के बाद यह पीएफ अकाउंट खुल जाएगा।
- यहां आप Face Authentication ऑप्शन चुनें।
- अगर आपको नहीं मिल रहा है, तो सर्च बार में भी सर्च कर सकती हैं।
- वैसे तो आपको स्क्रीन पर Face Authentication या Face Verification का ऑप्शन मिल जाएगा।
Aadhaar FaceRD App का करना होगा यूज
- जब आप Face Authentication के ऑप्शन पर क्लिक करेंगी, तो यह आपको आधार फेस ऐप पर ले जाएगा।
- यहां फोन का कैमरा खोलने को कहा जाएगा, इस पर कैमरा परमिशन Allow करें।
- अब आपको अच्छी रोशनी में खड़े होकर फोटो क्लिक करनी है।
- कैमरे की ओर देखकर फेस स्कैन करें।
- फोन को आंखों के सामने रखें।
- इससे कुछ ही सेकंड में चेहरा स्कैन हो जाएगा।
- स्कैन होने के बाज Verification Success का मैसेज आ जाएगा।
- ध्यान रखें कि चेहरा आधार रिकॉर्ड से मैच हो जाता है, तो Successful Authentication का मैसेज आ जाएगा।
इसे भी पढे़ें- Free Online Resume Maker: सिर्फ 5 मिनट के अंदर फ्री में बना सकते हैं अपनी और दोस्तों की CV, बस करना होगा ये काम
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific,epfo
