जब भी हमें ऐसा लगता है कि हमारा मोटापा बढ़ रहा है और हमें वजन कम करने की जरूरत है, तो सबसे पहले हमारे मन में खाना-पीना छोड़ने का विचार आता है। ज्यादातर लोग मील्स स्किप करने लगते हैं, कार्ब्स और शुगर समेत कई चीजों को अपनी प्लेट से हटा देते हैं तो कई लोग भूख से बहुत कम खाने लगते हैं। कुछ हफ्तों तक ऐसा करने के बाद उन्हें ऐसा लगने लगता है कि अब तो वजन काफी कम हो गया होगा, लेकिन जब वो वेट मशीन पर वजन चेक करते हैं, तो उनकी खुशफहमी दूर हो जाती है, क्योंकि या तो वजन उतना ही होता है या फिर पहले से ज्यादा बढ़ गया होता है।

इसके बाद मन में सवाल उठता है कि आखिर खाना छोड़ने के बाद भी कैसे वजन बढ़ रहा है, अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है और आप इसके पीछे का लॉजिक समझना चाहते हैं या वजन घटाने का सही तरीका जानना चाहते हैं, तो चलिए डाइटिशियन से इसका जवाब जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

क्या मील्स स्किप करने के बाद बढ़ रहा है आपका वजन?

एक्सपर्ट का कहना है कि कई बार वेट बढ़ने पर महिलाएं ब्रेकफास्ट स्किप कर देती हैं, बहुत छोटे पोर्शन में खाना खाती हैं, कार्ब्स छोड़ देती हैं, कॉफी ज्यादा पीती हैं और बहुत एक्सरसाइज करती हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका वजन कम नहीं होता है। कई बार ऐसा करने पर बेली फैट बढ़ जाता है, क्रेविंग्स ज्यादा होने लगती हैं, थकान बहुत महसूस होती है और मूड भी चिड़चिड़ा रहने लगता है।

असल में हमारा शरीर कैलोरी काउंट नहीं करता है, बल्कि वो सर्वाइवल पर फोकस करता है। जब शरीर को पूरी नींद नहीं मिलती है, खाने के बीच लंबा गैप होता है, तनाव अधिक होता है, एकदम से खाना खा लेने से ब्लड शुगर क्रैश होने लगता है, तो शरीर को यह मैसेज जाता है कि खाने का कोई समय नहीं है या फिर हो सकता है लंबे समय तक शरीर को खाना न मिले, ऐसे में एनर्जी लेवल कम होने लगता है। सर्वाइवल मोड में, शरीर हर संभव कैलोरी को बचाकर रखता है, कोर्टिसोल और इंसुलिन का लेवल बढ़ाता है, और फैट स्टोर करने लगता है। ऐसी स्थिति में खासतौर पर पेट के आस-पास फैट बढ़ने लगता है।

यह भी पढ़ें- बिना Gym कमर होगी 36 से 32, सुबह खाली लें ये फैट बर्निंग पाउडर

ब्लड शुगर स्पाइक और वजन के बीच है गहरा रिश्ता

जब ब्लड शुगर लेवल एकदम से घटता-बढ़ता है, तो भूख बढ़ने लगती है, क्रेविंग्स ज्यादा होने लगती हैं और इसकी वजह से भी फैट स्टोरेज बढ़ने लगता है। ऐसे में ब्लड शुगर का बैलेंस रहना जरूरी है।

वजन कम करने का सही तरीका 


अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो खाना-पीना छोड़ने के बजाय हेल्दी मील्स लें। आपको कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स संतुलित मात्रा में लेने हैं। खाने-पीने का समय भी तय होना चाहिए ताकि आपकी बॉडी सर्वाइवल मोड में न जाए। आपको ओवरईटिंग नहीं करनी है, लेकिन भूखा भी नहीं रहना है।

 

यह भी पढ़ें- सिर्फ 15 दिनों में कम हो सकता है वजन, Fat से Fit बनने के ये सीक्रेट्स आपको डाइटिशियन भी नहीं बताएंगे


एक्सपर्ट का कहना है कि वजन घटाने के लिए भूखा रहना या क्रैश डाइट करना नहीं, बल्कि हेल्दी और बैलेंस मील लेना जरूरी है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।