सेहतमंद रहने के लिए हाजमे का दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज के समय में यह किसी चैलेंज से कम नहीं रह गया है। आज के वक्त में लगभग हर दूसरा व्यक्ति पाचन से जुड़ी दिक्कतों से परेशान है। किसी के पेट में गैस रहती है, तो किसी का पेट खुलकर साफ नहीं होता है। सुबह उठते ही पेट में भारीपन या फूला हुआ महसूस होना और दिन बढ़ने के साथ ब्लोटिंग बढ़ जाना कई लोगों के लिए आम समस्या है। कुछ लोगों का पेट खाना खाते ही फूलने लगता है, तो कुछ लोगों को बिना खाए भी ब्लोटिंग महसूस होती है। ब्लोटिंग का सबसे आम कारण पाचन तंत्र में गैस होना है, लेकिन इसके पीछे सिर्फ ज्यादा गैस ही जिम्मेदार नहीं होती है। खाने की आदतों से लेकर कब्ज और कुछ अन्य बातों के कारण भी ऐसा हो सकता है। चलिए डाइटिशियन से जानते हैं कि किन 5 वजहों से आपको दिनभर ब्लोटिंग महसूस हो सकती है। इस बारे में डाइटिशियन, हार्मोन और गट हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। वह रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

1. लगातार थोड़ा-थोड़ा खाते रहना

हेल्दी डाइजेशन के लिए हैवी मील्स लेने के बजाय थोड़े गैप में हल्के मील्स लेना ज्यादा बेहतर माना जाता है। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप पूरे दिन कुछ न कुछ खाती रहें। कई लोग दिनभर स्नैक्स, ड्रिंक्स या कुछ न कुछ खाते रहते हैं। ऐसे में आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को आराम करने का समय नहीं मिल पाता है। बार-बार पाचन और फर्मेंटेशन की प्रक्रिया होने के चलते ब्लोटिंग हो सकती है।

2. अचानक ज्यादा फाइबर खाना

फाइबर बेशक डाइजेशन के लिए बेहतर माना जाता है, लेकिन अगर आप गट हेल्थ सुधारने के लिए अचानक से अपनी डाइट में ज्यादा फाइबर शामिल करने लगे हैं, तो इसकी वजह से फर्मेंटेशन बढ़ जाता है। सलाद, सीड्स और दालों को पचाने में डाइजेस्टिव सिस्टम को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसकी वजह से गैस और ब्लोटिंग हो सकती है। ऐसे में डाइट में फाइबर की मात्रा एकदम न बढ़ाएं।

3. खाना जल्दी-जल्दी खाने की आदत
कुछ लोग खाना बहुत जल्दी खा लेते हैं, खाने को ठीक से नहीं चबाते हैं या खाते वक्त बातें करते रहते हैं, ऐसे में खाते-पीते समय ज्यादा हवा निगली जा सकती है, जिससे पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। फिजी ड्रिंक्स पीने से भी कुछ लोगों में ज्यादा हवा निगलने की वजह से गैस के लक्षण बढ़ सकते हैं और आपको ब्लोटिंग महसूस हो सकती है।

4. पेट साफ न होना

अगर आपका पेट खुलकर साफ नहीं होता है और आपको अक्सर कब्ज रहती है, तो यह भी ब्लोटिंग का एक कारण हो सकता है। जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता है, उन्हें गैस और ब्लोटिंग ज्यादा महसूस होती है। ऐसे में रोजाना पेट साफ होना भी बहुत जरूरी है।

 


हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।