पेट में गैस अटक जाने की वजह से कई बार तेज दर्द और बेचैनी महसूस होती है। गलत खान-पान, भागदौड़ से भरी जीवनशैली और बाहर के तले-भुने खाने के चलते कई बार गैस और एसिडिटी हमें परेशान करती है। इसकी वजह से न भूख लगती है और न ही कुछ खाने की इच्छा होती है, जिसका असर हमारी पूरी सेहत पर होता है। गैस, सीने की जलन, एसिडिटी और ब्लोटिंग को दूर करने के लिए अक्सर हम दवाइयां लेते हैं, लेकिन रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजें पेट से जुड़ी इन दिक्कतों को दूर करने में रामबाण की तरह काम करती हैं। हींग, अजवाइन और काले नमक से तैयार होने वाला यह देसी नुस्खा झटपट पेट में फंसी गैस को बाहर निकाल सकता है। चलिए इसके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
पेट में गैस फंस जाए तो क्या करें?
| गैस को दूर करने का देसी नुस्खा | सेवन करने की विधि | मुख्य फायदे |
| आधा चम्मच अजवाइन लें | इसे गुनगुने पानी के साथ फांक लें। | गैस से राहत |
एक चुटकी हींग लें। |
पेट में फंसी गैस को कैसे दूर करती है अजवाइन, हींग और काला नमक?
- हींग में एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं। ये पेट की ऐंठन और मरोड़ को दूर करती है।
- इसमें मौजूद एंटीफ्लैटुलेंट गुणों के कारण यह पेट में फंसी गैस को बाहर निकालती है।
- अजवाइन में मौजूद थाइमोल भी पाचन को दुरुस्त करके गैस को दूर करता है।
- यह गैस बनने को भी कम करता है और आंतों को आराम देता है।
यह भी पढ़ें- इन 3 परेशानियों में रामबाण हो सकते हैं धनिये के बीज, जानें कैसे करें डाइट में शामिल?
- काला नमक पाचन एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाता है और एसिडिटी को कम करता है।
- वात दोष को दूर करने में अजवाइन रामबाण की तरह काम करती है।
- इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।
- अगर आपके पेट में गैस की वजह से तेज दर्द हो रहा है, तो इसके सेवन से दर्द भी कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें- जीरा-अजवाइन का पानी बनेगा आपके पेट का दोस्त, जानें इसे पीने का सही समय
गैस को दूर भगाने और ब्लोटिंग को कम करने के लिए आप इस देसी नुस्खे को आजमा सकती हैं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
