हम सभी जानते हैं कि बॉडी को फंक्शन करने के लिए खाना-पीना बहुत जरूरी है। इससे बॉडी को एनर्जी मिलती है और हमारे ऑर्गन्स अपना काम सही तरह से कर पाते हैं, लेकिन अगर आपको ऐसा लगता है कि डाइट का संबंध सिर्फ शरीर के सही तरह से फंक्शन करने से है, तो आप गलत है। डाइट का सीधा संबंध हमारी सेहत से भी होता है। हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर होता है। हेल्दी खान-पान जहां आपकी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकती है, डाइजेशन को सुधार सकती है और शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स को पहुंचाती है, वहीं अनहेल्दी डाइट सेहत को बिगाड़ सकती है। डाइट में शरीर की प्रकृति और मौसम के हिसाब से बदलाव बहुत जरूरी है। गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाले फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए, ताकि बॉडी हीट कम हो सके। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी समर डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं और सालों से डाइट में बदलावों के जरिए सेहतमंद रहने में लोगों की मदद कर रही हैं।
छाछ
गर्मियों में छाछ पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेट ठंडा रहता है और शरीर को ठंडक मिलती है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है, एसिडिटी कम होती है और पाचन से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं। इसे लंच के बाद लें। इसमें करी पत्ता, जीरा और पुदीना मिलाकर पिएं। गर्मियों में आप दही को भी डाइट में शामिल कर सकती हैं। यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। इससे गट हेल्थ दुरुस्त होती है और शरीर को ठंडक मिलती है।
नारियल पानी
नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन काफी आम होता है और नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। इससे थकान दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती है। गर्मियों में रोजाना नारियल पानी को डाइट में शामिल करने से शरीर को ठंडक मिलती है। आप इसमें बेसिल सीड्स भी मिला सकती हैं। यह खून की कमी को भी दूर करता है।
पुदीना
पुदीने में कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। यह बॉडी हीट को कम करता है और इससे पाचन भी दुरुस्त होता है। गर्मियो में पाचन से जुड़ी दिक्कतें काफी आम होती हैं। ऐसे में पुदीने को डाइट का हिस्सा बनाएं। आप इसे चटनी या सलाद में शामिल कर सकती हैं। इसे आप डिटॉक्स वॉटर के तौर पर भी ले सकती हैं।
नींबू
नींबू विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर डिटॉक्स होता है। गर्मियों में यह लू से बचाने में बहुत मदद करता है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। नींबू पानी लें या सलाद में इसका इस्तेमाल करें।
खीरा
खीरा पानी से भरपूर होता है। गर्मियों में इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और बॉडी हीट को कम करता है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है और ब्लोटिंग कम होती है।
यह भी पढ़ें- महिलाएं सावधान! कम पानी पीने से पीरियड्स और हार्मोनल हेल्थ पर हो सकता है बुरा असर, जानें कैसे
गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने में ये फूड्स मदद कर सकते हैं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
