लद्दाख के ऊंचे पहाड़ों पर उगने वाला एक छोटा सा नारंगी रंग का फल इन दिनों खूब चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं सी बकथॉर्न (Sea Buckthorn) की, जिसे लेह बेरी भी कहा जाता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस फ्रूट की फोटो शेयर करते हुए इसे लद्दाख का सोना (गोल्ड) बताया है। इसकी खास बात यह है कि इसे जीआई टैग भी मिल चुका है।
यह फल सुपरफूड से कम नहीं है। यह अपने खट्टे स्वाद और जबरदस्त पोषण के लिए जाना जाता है। यह फल बहुत ही ठंडे और सूखे इलाकों में नेचुरली उगता है। यह छोटी सी बेरी हेल्थ के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जाती है। आइए इसके बारे में जानते हैं कि सी बकथॉर्न में ऐसा क्या खास है और यह हमारे लिए क्यों इतना फायदेमंद है?
image credit- magnific
सी बकथॉर्न की खासियत और इसमें छिपे गुण
अगर हम सी बकथॉर्न की खासियत और इनके गुणों की बात करें, तो नीचे के प्वॉइंटर्स पढ़ें-
- सी बकथॉर्न में नींबू की तुलना में कई गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। इसके 100 ग्राम में करीब 275 मिलीग्राम तक विटामिन सी हो सकता है।
- सिर्फ विटामिन सी ही नहीं बल्कि इसमें विटामिन ई, बी-विटामिन और कैरोटीनॉयड (विटामिन ए का रूप) भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।
- इसके बीज और पल्प से निकलने वाले ऑयल में ओमेगा-3, 6, 7 और 9 जैसे अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स मिलते हैं।
- इस फल में फेनोलिक कंपाउंड और फ्लेवेनॉएड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। ये शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
सी बकथॉर्न को लद्दाख का गोल्ड और सुपरफूड क्यों कहते हैं?
आपको बता दें कि लद्दाख की नुब्रा वैली और रेतीली बंजर जमीन पर करीब 4000 से 14000 फीट की ऊंचाई पर यह फल उगता है। इसकी खास बात यह है कि यह पौधा कम बारिश और कड़कड़ाती ठंड में भी आसानी से टिक जाता है। इसके ढेरों फायदों और शानदार क्वालिटी की वजह से इसे साल 2023 में जीआई टैग दिया गया था, जिसने इसे 'लद्दाख का सोना' बना दिया।
सी बकथॉर्न को इस्तेमाल करने और खाने का तरीका
सी बकथॉर्न स्वाद में काफी ज्यादा खट्टा होता है, इसलिए इसे सीधे कच्चा खाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसी वजह से इसके खट्टेपन को बैलेंस करके अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। जैसे-
- लद्दाख के लोग और कंपनियां इसका खट्टा-मीठा जूस, सीरप और कंसन्ट्रेट बनाकर पीती हैं।
- इस बेरी का स्वादिष्ट जैम भी बनाया जाता हे। इसकी पत्तियों से हर्बल टी भी बनती है।
- सी बकथॉर्न के बीज और गूदे से निकलने वाले तेल का इस्तेमाल स्किन केयर प्रोडक्ट्स, क्रीम और दवाओं में भी खूब होता है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific
