डिनर को लेकर कई एक्सपर्ट्स के अलग-अलग मत हैं। ये रूल्स, डाइट कॉन्शस लोगों को भ्रमित करते हैं। रात का खाना अन्य सभी मील्स की तरह जरूरी भोजन है और किसी भी भोजन को स्किप करना कभी भी अच्छा नहीं होता। कैलरी और सभी पोषक तत्वों के संबंध में हमारे शरीर की दैनिक आवश्यकताओं का अपना एक सेट है, जिसे पूरे दिन मेन मील और ब्रेकफस्ट में समान रूप से फैलाना होता है। यदि हम सभी मील्स ठीक समय पर करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्‍म ठीक रहता है। डाइट स्किप किए बगैर अपने सेट को पूरा होने दें। ऐसा करने से लोगों को फायदा होता है, जब वे अपने शरीर को बॉडी क्लॉक का पालन करने की अनुमति देते हैं, जो पहले से इनबिल्ट है। अपने भोजन के समय को शरीर की प्राकृतिक घड़ी के करीब रखना स्वास्थ्य के लिए हमेशा से ही फायदेमंद साबित होता है।

क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, बेंगलुरु की एचओडी और चीफ क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट अभिलाषा वी. कहती हैं, " डिनर अगर समय से कर लिया जाए, तो आपकी सेहत के लिए हर लिहाज़ से बेहतर रहता है। अध्ययनों से पता चला है कि ऐसा करना डायबिटीज टाइप 2 के जोखिम को कम कर सकता है। बीपी के स्तर में मदद कर सकता है। इससे वज़न घटाने, सही मेटाबॉलिज़्म, बेहतर ऊर्जा स्तर, सहनशक्ति, बेहतर पाचन और इम्युनिटी जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आप गलत समय पर हेल्दी चीज़ें भी खाते हैं, तो शरीर को उसका पूरा फायदा नहीं मिलता, वहीं अगर आप सही समय पर कभी-कभार अनहेल्दी चीज़ भी खा लेंगे तो आपकी फिटनेस खराब नहीं होगी।" 

कुछ इस तरह रखें डिनर मेन्यू

  • विभिन्न सब्जि़यों के साथ पनीर या चिकेन की स्टफिंग के साथ हेल्दी रैप्स एक कटोरी पालक/चिकेन सूप और मल्टीग्रेन टोस्ट साबुत गेहूं की रोटियां + मिश्रित साग सब्ज़ी + हलकी दाल वाला सूप जौ का सूप, जिसमें डुबाने के लिए होल व्हीट टोस्ट की एक स्लाइस
  • मेथी रोटी + गाजर मटर सब्ज़ी, मूंग दाल और दही भिंडी रायता और लौकी की सब्ज़ी के साथ मूंग दाल की खिचड़ी पालक ब्राउन राइस + प्याज टमाटर और धनिया रायता + उबले अंडे का स$फेद भाग एक ग्लास छाछ + उबली हुई सब्जि़यों के साथ मूंग दाल की खिचड़ी
  • वेज पुलाव में पनीर/चिकेन फ्राई के साथ मिलाया हुआ मिसी रोटियां + पालक का रायता + बीन्स गाजर की सब्ज़ी कोरिएंडर चिकेन सूप + हमस + कुकुंबर रोटी रोल दूध के साथ ओट्स + पकी हुई नाशपाती + सेब + केले जैसे फल
  • बाजरा नूडल सूप के साथ पनीर वेजी टिक्की गेहूं का डोसा + ऐमारैंथ साग से बना सांभर + छाछ रागी रोटी + सोपू सांभर + टमाटर सैलेड/ककड़ी सैलेड की एक प्लेट चावल के साथ कांजी + पसंद की कोई भी ड्राई सब्ज़ी + एक केला
  • हमस वेजी सैंडविच चावल + दाल + बीन्स की सब्ज़ी + ककड़ी का रायता मिक्स वेज उपमा के साथ दलिया + एक अंडे का सफेद भाग चावल + दाल + उबली हुई सब्जि़यां

डिनर की ऐसे करें प्लैनिंग

  • रात के खाने में ही नहीं बल्कि हर मील में काब्र्स, प्रोटीन और फाइबर का सही संतुलन होना चाहिए।
  • सोने के समय गैस्ट्रिक परेशानी से बचने के लिए लास्ट मील में इस्तेमाल होने वाले तेल और मसाले कम से कम करें।
  • रोटी, दाल, सब्ज़ी, सब्जि़यों के साथ साबुत गेहूं का पास्ता, सब्जि़यों के साथ खिचड़ी, फल और नट्स के साथ ओट्स, रायते के साथ बेसन का चीला, ब्राउन राइस पुलाव, दाल आदि एक अच्छा रात का भोजन हैं, बशर्ते इनका पोर्शन साइज़ कम हो।

समय से कर लें डिनर

रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खत्म हो जाना जरूरी है। जल्दी खा लेने से पाचन प्रक्रिया को पूरा समय मिलता है, जिससे एसिडिटी जैसी समस्या नहीं होती। अगर आप रात का खाना खाने के बाद लाइट वॉक भी कर रहे हैं तो समझें कि आपको आज अच्छी नींद आने वाली है, क्योंकि टहलने से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है। बिज़ी लाइफस्टाइल में दिन भर की थकान के बाद लगता है कि रात का भोजन सही से करेंगे, जिसमें प्रॉपर थाली होगी, लेकिन रात में न के बराबर खाएं। वरना ग्लूकोज़ और वसा के पचने में कठिनाई पैदा कर सकता है।

अगर गर्भवती हैं तो...

सभी के लिए रात का खाना का नियम है कि अपने बॉडी क्लॉक को समझें। गर्भावस्था में पहले से ही प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन के प्रभाव के कारण पाचन धीमा हो जाता है, अगर होने वाली मां खाना खत्म कर लें तो उनको काफी फायदे मिलेंगे। विशेष रूप से लास्ट ट्राइमेस्टर में अगर यह अम्लता को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

पोर्शन साइज हो सही

रात के भोजन का पोर्शन ठीक रखने का सही तरीका है खाने को क्वॉर्टर प्लेट में परोसें। प्लेट का 1/4 हिस्से में काब्र्स हों, दूसरे हिस्से में 1/4 लीन प्रोटीन हो और बची आधी प्लेट सब्जि़यों से भरी हो। रोज़ाना डिनर में इतना पोर्शन ही खाएंगे, तो स्वस्थ सेहतमंद रहेंगे। वहीं दिन भर याद रखें कि आपको 8-10 ग्लास पानी भी पीना है। इन सबसे आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

अगर हैं डायबिटिक

इंसुलिन कार्य को बनाए रखने और शुगर लेवल में अचानक गिरावट और उछाल को रोकने के लिए उन्हें हमेशा निर्धारित भोजन समय पर करना जरूरी है। 

डिस्क्लेमर :एक्सपर्ट द्वारा बताए गए नियमों को आप अपने परिवार के साथ पालन करेंगे और सुनिश्चित करें कि डिनर को एक साथ डाइनिंग टेबल पर खा रहे हैं। अगर आपको किसी तरह के हेल्थ इश्यूज़ हैं या आप डाइट प्लैन को फॉलो करने की चाह रखते हैं तो अपने डाइटीशियन से सलाह लें।

प्रस्तुति : गीतांजलि