चॉकलेट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, लगभग ही उम्र के लोग इसे खाना पसंद करते हैं। महिलाओं को तो चॉकलेट खाना और भी ज्यादा पसंद होता है। खासकर जब मूड ऑफ हो या कुछ मीठा खाने की क्रेविंग हो, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि डार्क चॉकलेट और मिल्क चॉकलेट में से सेहत के लिए कौन सी ज्यादा हेल्दी है?
World Chocolate Day 2026 के मौके पर हमने इस बारे में जानने के लिए डॉ. सुमोल रत्न (असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन, NIIMS मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा) से बात की। उन्होंने बताया है कि महिलाओं की सेहत के लिए कौन-सी चॉकलेट ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं-
एक्सपर्ट किसे मानते हैं बेहतर?
बाजार में जो चॉकलेट्स मिलती हैं, वो देखने में भले ही एक जैसी लगती हों, लेकिन उनकी खूबियां अलग-अलग होती हैं। इसी कारण डार्क चॉकलेट को एक्सपर्ट हेल्दी मानते हैं, क्योंकि इसे अगर लिमिट में खाया जाए तो कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।
डार्क चॉकलेट क्यों मानी जाती है ज्यादा हेल्दी?
डार्क चॉकलेट में कोको की मात्रा ज्यादा होती है। यही वजह है कि इसमें फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इससे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंच सकता है। डॉक्टर ने बताया कि डार्क चॉकलेट शरीर में सूजन कम करने, दिल की सेहत को बेहतर रखने और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद कर सकती है। इसी लिए इसे बाकी चॉकलेट की तुलना में ज्यादा हेल्दी माना जाता है।
यह भी पढ़ें- व्हाइट, मिल्क और डार्क ब्राउन... चॉकलेट के हैं जितने प्रकार, उतने ही हैं इनके सेहत लाभ
पीरियड्स के दौरान भी मिल सकता है फायदा
कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और मीठा खाने की क्रेविंग होती है। ऐसे में अगर आप सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट खाएंगी तो आपका मूड अच्छा हो सकता है। दरअसल, डार्क चॉकलेट खाने से शरीर में ऐसे हार्मोन बनने में मदद मिलती है जो मूड को बेहतर बनाने का काम करते हैं।
मैग्नीशियम का है अच्छा सोर्स
आपको बता दें कि डार्क चॉकलेट में मैग्नीशियम भी पाया जाता है। ये एक जरूरी मिनरल है जो मसल्स को आराम पहुंचाने का काम करते हैं। इसी वजह से जिन महिलाओं को पीरियड्स में मसल्स पेन होता है, डार्क चॉकलेट खाने से थोड़ी राहत मिल जाती है।
यह भी पढ़ें- क्या Dark Chocolate बिगाड़ सकती है आपकी नींद? रात में चॉकलेट खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
मिल्क चॉकलेट में क्या है दिक्कत?
मिल्क चॉकलेट का स्वाद भले ही लोगों को ज्यादा पसंद आता हो, लेकिन इसमें शुगर और सैचुरेटेड फैट ज्यादा होती है। वहीं कोको की मात्रा डार्क चॉकलेट की तुलना में कम होती है। ऐसे में अगर मिल्क चॉकलेट काे ज्यादा और रोजाना खाया जाए तो इससे वजन बढ़ सकता है। साथ ही इससे ब्लड शुगर बढ़ने और दांतों से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है।
कितनी मात्रा में खानी चाहिए डार्क चॉकलेट?
डाॅक्टर ने बताया कि रोजाना लगभग 20 से 30 ग्राम डार्क चॉकलेट खाया जा सकता है। बस ध्यान रखें कि चॉकलेट में 70 परसेंट या उससे ज्यादा कोको होना चाहिए।
किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी?
डार्क चॉकलेट हर किसी को नहीं खानी चाहिए। कुछ लोगों को इससे परहेज करने की भी सलाह दी जाती है। अगर किसी महिला को डायबिटीज, किडनी से जुड़ी बीमारी, माइग्रेन या कोई दूसरी प्रॉब्लम है, तो चॉकलेट खाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना सही रहेगा।
कौन-सी चॉकलेट है बेहतर?
अगर बात महिलाओं की सेहत की करें, तो डार्क चॉकलेट, मिल्क चॉकलेट की तुलना में ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। बशर्ते ये लिमिट में खाई जा रही हो। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनॉयड्स और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचा सकते हैं।
ताे अगर आप भी इस बात काे लेकर कन्फ्यूज थीं कि डार्क और मिल्क चॉकलेट में से सेहत के लिए कौन ज्यादा हेल्दी हैं, तो हमने आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
