वायु प्रदूषण का असर सिर्फ फेफड़ों पर ही नहीं पड़ता, बल्कि यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ा सकता है, सूजन की समस्या को ट्रिगर करता है और शरीर की नेचुरल इम्‍यून सिस्‍टम पर भी बुरा असर डालता है। ऐसे में अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर इन फूड्स को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

प्रदूषण के दौरान खाएं ये 5 फूड्स

आज हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्‍हें 3 महीने लगातार खाने से प्रदूषण का असर शरीर पर कम होगा और सर्दियों में आप हेल्‍दी भी रहेंगे। इनके बारे में हमें गुड़गांव की 'गेट फिट विद लीमा' की वेट लॉस और हार्मोनल हेल्थ एक्सपर्ट एवं न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन बता रही हैं।

1. आंवला

आंवले में विटामिन C और पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और फेफड़ों की एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा को सपोर्ट करते हैं।

कितना खाएं?

  • रोजाना 1-2 ताजे आंवले या घर की बनी आंवले की चटनी।

2. कद्दू के बीज

कद्दू के बीज जिंक का अच्छा स्रोत हैं। जिंक इम्यून सेल्स को सही तरीके से काम करने में मदद करता है और श्वसन तंत्र की सुरक्षात्मक परत को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है।

कितना खाएं?

  • रोजाना 1-2 बड़े चम्मच हल्के भुने हुए कद्दू के बीज।

3. ब्राजील नट्स और अंडे

सेलेनियम शरीर में एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम्स को सपोर्ट करता है। ये एंजाइम ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के दौरान बनने वाले हानिकारक पेरॉक्साइड्स को तोड़ने में मदद करते हैं।

कितना खाएं?

4. बादाम और सूरजमुखी के बीज

बादाम में मौजूद विटामिन E एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर की कोशिकाओं की बाहरी फैटी परत को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मदद करता है।

कितना खाएं?

  • रोजाना 8-10 बादाम या 2 बड़े चम्मच हल्के भुने हुए सूरजमुखी के बीज।

5. शकरकंद

शकरकंद में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जिसे शरीर विटामिन A में बदलता है। यह नाक और फेफड़ों की सुरक्षात्मक परत को स्वस्थ बनाए रखता है।

कितना खाएं?

  • रोजाना लगभग 100 ग्राम उबली या भुनी हुई शकरकंद, जिसमें थोड़ा घी मिला सकते हैं।

ये फूड्स इम्यूनिटी, रेस्पिरेटरी हेल्थ और शरीर की नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा को सपोर्ट कर सकते हैं। हालांकि, ये फेफड़ों से प्रदूषण को बाहर नहीं निकालते और न ही प्रदूषण से बचाव के उपायों का विकल्प हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।