यूरिक एसिड के बढ़ने से आजकल काफी लोग परेशान हैं। रिपोर्ट में जैसे ही यूरिक एसिड का लेवल बढ़ा हुआ आता है, सबसे पहले डाइट में प्रोटीन कम करने की सलाह ही जाती है,लेकिन असल में समाधान सिर्फ इतना नहीं है। अगर आप यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए प्रोटीन बहुत कम ले रहे हैं, तो इसका असर आपकी सेहत पर भी हो सकता है। ऐसे में सिर्फ प्रोटीन कम खाकर यूरिक एसिड को कम करने की कोशिश करना पूरी तरह सही नहीं है। इसे कम करने में कई घरेलू नुस्खे मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बता रहे हैं, जिसे रसोई में मौजूद सिर्फ 3 चीजों से बनाया जाता है और जिससे हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। इस बारे में डाइटीशियन मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

यूरिन एसिड बढ़ने पर नजर आते हैं ये लक्षण

  • जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन
  • पैर के अंगूठे, एड़ी या टखने में तेज दर्द
  • तलवों में रेडनेस और जोड़ों के आस-पास की त्वचा का रंग बदलना
  • रात में बार-बार उठकर यूरिन जाना

यूरिक एसिड कम करने में मदद कर सकती है यह चाय

डाइटिशियन मनप्रीत का कहना है कि लौंग, तेजपत्ता और दालचीनी से बनने वाली यह चाय यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल कर सकती है। इसे बनाना बहुत आसान है।

सामग्री

  • लौंग- 2
  • तेजपत्ता- 1
  • दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा

विधि

  • इन सभी चीजों को पानी में डालकर उबालें।
  • 5-7 मिनट उबालने के बाद छान लें।
  • इसे गुनगुना ही पिएं।

यूरिक एसिड कैसे कंट्रोल करेगी यह चाय?

  • लौंग में यूजेनॉल होता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण जोड़ों की सेहत को बेहतर बनाते हैं। यह सूजन को भी कम करती है।
  • तेजपत्ते में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह मेटाबॉलिक हेल्थ को दुरुस्त करता है। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है।
  • दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है, इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करती है और मेटाबॉलिज्म के लिए फायदेमंद होती है।

यह भी पढ़ें- पेट की छोटी-छोटी दिक्कतें दे सकती हैं बड़ा संकेत, जानें कब Gut Health पर देना चाहिए ध्यान?