सफेद या भूरे अंडे: कौन से हैं ज्यादा फायदेमंद? खाने से पहले जानें दोनों में अंतर
White Vs Brown Eggs Benefits & Difference: इन दिनों बच्चे हों या बुजुर्ग, हर कोई अंडा खाता है, लेकिन क्या आपको सफेद और भूरे अंडों में फर्क पता है? क्या आप जानते हैं कि आपकी सेहत के लिए कौन से अंडे ज्यादा फायदेमंद हैं?
White Vs Brown Eggs Benefits & Difference: आजकल खुद को फिट रखने, बॉडी टोन करने या शरीर को तंदुरुस्त बनाने के लिए महिलाएं अपनी डाइट में अंडे जरूर शामिल करती हैं, लेकिन जब भी हम दुकान पर अंडा खरीदने जाते हैं, तो वहां सफेद और भूरे (White and Brown) दोनों तरह के अंडे दिखाई देते हैं। भूरे अंडे थोड़े महंगे होते हैं, इसलिए अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या ये सफेद अंडे से ज्यादा हेल्दी होते हैं? कई लोग तो इन्हें 'देसी अंडा' मानकर ज्यादा फायदेमंद समझ लेते हैं, लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई है? आइए, आज जानते हैं सफेद और भूरे अंडे के बीच का असली अंतर और इनके फायदे।
भूरे या सफेद अंडे कौन ज्यादा फायदेमंद?
भूरे और सफेद अंडे दोनों ही हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. दोनों में विटामिन (जैसे B12), ओमेगा-3 फैटी एसिड और मिनरल्स की मात्रा सेम होतीहै। एक मीडियम अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन और 70-80 कैलोरी होती है।
image credit-magnific
भूरे और सफेद अंडे में अंतर
सफेद और भूरे अंडों को लेकर लोगों के मन में कई तरह के भ्रम हैं कि वो महंगे हैं तो ज्यादा फायदेमंद होंगे और सस्ते हैं तो कम फायदेमंद होंगे। आइए जानते हैं दोनों के बीच का अंतर। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंडे के छिलके का रंग मुर्गी की नस्ल पर निर्भर होता है। सफेद पंखों और सफेद कान वाली मुर्गियां सफेद अंडे देती हैं, वहीं भूरे और लाल पंख वाली मुर्गियां भूरे अंडे देती हैं।
image credit-magnific
दोनों अंडो में बस कलर और कीमत का अंतर होता है. अक्सर भूरे अंडे बाजार में महंगे मिलते हैं, क्योंकि वो मुर्गियां ज्यादा खाना खाती हैं और बड़ी होती हैं, जिसकी वजह से उन्हें पालने में ज्यादा खर्च आता है। अंडे का पोषण मुर्गियों की डाइट पर निर्भर करता है कि वो क्या खा रही हैं और साथ ही वो किस वातावरण में रह रही हैं।
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
FAQ
सफेद अंडे और भूरे अंडे में से कौन ज्यादा हेल्दी होता है?
पोषण के हिसाब से दोनों अंडों में कोई बड़ा अंतर नहीं है। दोनों में ही लगभग 6 ग्राम प्रोटीन, विटामिन B12 और ओमेगा-3 होता है, इसलिए सेहत के लिए दोनों ही बराबर फायदेमंद हैं।
भूरे अंडे सफेद अंडे से महंगे क्यों होते हैं?
भूरे अंडे देने वाली मुर्गियां आकार में बड़ी होती हैं और ज्यादा खाना खाती हैं, इसलिए उन्हें पालने का खर्च ज्यादा आता है।
अंडे के छिलके का रंग सफेद और भूरा क्यों होता है?
अंडे के छिलके का रंग मुर्गी की नस्ल पर निर्भर करता है। सफेद पंख वाली मुर्गियां सफेद अंडे देती हैं, जबकि भूरे या लाल पंख वाली मुर्गियां भूरे अंडे देती हैं।
Disclaimer
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।