Karwa Chauth 2026 Healthy Dinner Options: करवा चौथ का व्रत रखने से एक दिन पहले रात के खाने में ऐसी चीजें शामिल करें, जो पेट पर भारी न पड़ें और शरीर को एनर्जी भी दें। NIH की रिपोर्ट के अनुसार, इसके लिए मूंग दाल की खिचड़ी, हल्की दाल-रोटी, वेजिटेबल दलिया और दही जैसे ऑप्शन अच्छे हो सकते हैं। घर का बना खाना खाने से पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है। साथ ही, पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है, ताकि अगले दिन व्रत के दौरान डिहाइड्रेशन का जोखिम कम रहे।
बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो व्रत से पहले खाना छोड़ देते हैं। यह सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। डिनर में प्रोटीन, फाइबर और एनर्जी देने वाले कार्बोहाइड्रेट से भरपूर भोजन शामिल करना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं कि व्रत से पहले क्या खाएं, जो हल्का भी हो और पोषण से भरपूर भी।
करवा चौथ के एक दिन पहले रात में इन चीजों को खाएं
करवा चौथ के एक दिन पहले रात में नीचे दी गई इ चीजों को खाना चाहिए। यह शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं और साथ ही सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं।
1. मूंग दाल की खिचड़ी और दही
करवा चौथ से एक रात पहले मूंग दाल की खिचड़ी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। चावल और मूंग दाल से तैयार यह भोजन कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन देता है। इसे कम तेल और हल्के मसालों में बनाएं, ताकि पेट पर ज्यादा बोझ न पड़े। साथ में थोड़ी मात्रा में ताजा दही ले सकती हैं, अगर यह आपको आसानी से पचता है।
image credit-magnific
2. हल्की दाल, रोटी और हरी सब्जी
अगर आप रात में रोटी खाना पसंद करती हैं, तो गेहूं की रोटियों के साथ हल्की पीली दाल और मौसमी सब्जी खा सकती हैं। लौकी, टिंडा और बीन्स जैसी सब्जियां डिनर का हिस्सा बन सकती हैं। सब्जी में तेल और मसालों का इस्तेमाल सीमित रखें। इससे खाने में पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखना आसान होगा।
image credit-magnific
3. सब्जियों वाला दलिया
दलिया खाना भी काफी अच्छा रहेगा। इसमें गाजर, मटर और बीन्स जैसी सब्जियां मिलाकर पौष्टिक डिनर तैयार किया जा सकता है। यह फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं। इसे कम तेल में पकाएं और बहुत ज्यादा मिर्च-मसाले डालने से बचें। साथ ही इसके साथ दही, पापड़ का सेवन भी करें। यह स्वाद बढ़ाने का काम करेगा।
image credit-magnific
4. हल्का वेजिटेबल पोहा
अगर रात में कुछ हल्का खाने का मन है, तो सब्जियों वाला पोहा भी चुन सकती हैं। इसमें मूंगफली सीमित मात्रा में डालें और तेल का इस्तेमाल कम रखें। अपनी भूख के अनुसार मात्रा तय करें, ताकि पेट भरा रहे और रात में असहज महसूस न हो।
image credit-magnific
5. खीरे का रायता या छाछ
डिनर के साथ खीरे का रायता या ताजा छाछ लिया जा सकता है। इनमें पानी की मात्रा होती है, जिससे शरीर को तरल पदार्थ मिलते हैं। हालांकि, केवल रायता या छाछ को पूरा डिनर न बनाएं। इन्हें संतुलित भोजन के साथ लेना बेहतर है।
image credit-magnific
करवा चौथ से पहले डिनर में किन बातों का रखें ध्यान?
करवा चौथ से पहले नीचे दी गई इन बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है, वरना सेहत बिगड़ सकती है।
- व्रत से पहले ज्यादा नमक वाला खाना जैसे चिप्स, अचार और तले हुए स्नैक्स खाने से बचें।
- ज्यादा नमक खाने से प्यास ज्यादा लगती है और व्रत में परेशानी हो सकती है।
- बहुत भारी या बहुत ज्यादा मीठा भोजन करने से बेचैनी और पाचन की दिक्कत हो सकती है।
- रात का खाना अपनी भूख और सोने के समय के हिसाब से हल्का और संतुलित रखें।
- दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें।
- ध्यान रखें कि निर्जला व्रत में अगले दिन पानी नहीं पिया जाता, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है, इसलिए सेहत को प्राथमिकता दें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
main image credit- ai
