हमारे भारत को विविधता का देश कहा जाता है। यहां एक ओर जहां घूमने-फिरने की कई जगहें मौजूद हैं, वहीं, खानपान भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे फेस्टिवल भी हैं जिन्हें देखने भारी मात्रा में लोग पहुंचते हैं। खासकर जून-जुलाई का मौसम आते ही कई ऐसे फेस्टिवल मनाए जाने लगते हैं जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। उन्हीं में से गोवा में भी मनाए जाने वाले फेस्टिवल्स हैं।
गोवा आमतौर पर लोग बीच पर चिल करने, नाइट लाइफ एंजॉय करने और पार्टी करने के लिए जाते हैं, लेकिन यहां की अनोखी सांस्कृतिक परंपराएं भी बहुत खूबसूरत हैं। यहां जून-जुलाई के महीने में 'साओ जोआओ' और 'चिखल कालो' जैसे फेस्टिवल्स मनाए जाते हैं। एक में लोग तालाबों और झरनों में कूदकर जश्न मनाते हैं, तो दूसरे में कीचड़ में खेलकर खुशियां मनाई जाती हैं। हम आपको इन त्योहारों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी इन फेस्टिवल्स को देखना चाहती हैं तो गोवा की ट्रिप प्लान कर लें।
साओ जोआओ
गोवा का साओ जोआओ (Sao Joao) सबसे फेमस मानसून फेस्टिवल्स में से एक है। ये फेस्टिवल संत जॉन द बैपटिस्ट (Saint John the Baptist) को समर्पित है। इसे हर साल 24 जून को मनाया जाता है। इस त्योहार की सबसे खास बात तो ये है कि लोग तालाबों, कुओं, नदियों और झरनों में छलांग लगाकर कूदते हैं और एंजॉय करते हैं।
यह भी पढ़ें- Rishikesh Travel: बनारस की सुबह जैसी ही रूहानी है 'ऋषिकेश की ये शाम', एक बार जरूर घूम आएं आप
Image Credit- Instagram/saojoao.siolim.goa
इस दौरान चारों तरफ 'विवा साओ जोआओ' के नारे सुनने को मिलते हैं। जब ये फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाता है तो नांवों और डोंगियों को सुंदर फूलों से सजाया जाता है। इसके बाद परेड निकाली जाती है। बारिश के मौसम में गोवा का ये रूप देखने लायक होता है।
यह भी पढ़ें- GOA घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों की हो गई मौज, IRCTC ने 20 हजार के अंदर टूर पैकेज कर दिया है लाइव
चिखल कालो
आमतौर पर लोग कीचड़ को गंदगी मानते हैं, लेकिन गोवा में इसी कीचड़ में लोग खेलकर त्योहार मनाते हैं। ये फेस्टिवल गोवा के मार्सेल गांव में मनाया जाता है। कहते हैं कि 400 सालों से इस त्योहार को मनाने की परंपरा चली आ रही है। आपको बता दें कि चिखल कालो का आयोजन भगवान कृष्ण की बचपन की शरारतों और लीलाओं को याद करने के लिए किया जाता है।
Image Credit- Goa Tourism
इस दौरान बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी मिट्टी और कीचड़ में उतरकर खेलते हैं। ये त्योहार आमतौर पर जून के आखिरी हफ्ते में गोवा के मार्सेल गांव में स्थित देवकी कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित किया जाता है।
प्लान कर लें गोवा की ट्रिप
हर साल लाखों लोग गोवा घूमने के लिए जाते हैं। यहां आप फ्लाइट और ट्रेन दोनों से जा सकती हैं। यकीन मानिए, बीच पर मस्ती, मस्त सी नाइट लाइफ और इन त्योहारों को देखकर आपकी ट्रिप यादगार बन जाएगी।
यह भी पढ़ें- गोवा-शिमला की भीड़ से हो गई हैं परेशान? इन जगहों पर मिलेगा अंडमान और मनाली जैसा मजा, वो भी आधे बजट में
तो अगर आप भी बारिश के मौसम में गोवा घूमने का प्लान बना रहीं हैं, तो इन त्योहारों को देखने जा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- goa villa/ Instagram (why_so_silly)
