जून में छुट्टियां मनाने के लिए ऐसी जगहें खोज रही हैं, जहां ट्रैफिक न मिले, तो आपको ऑफ बीट प्लेसिस जाने का प्लान बनाना चाहिए। इन जगहों की खास बात यह है कि आपको यहां शांति भी मिलती है और घंटों तक ट्रैफिक में भी नहीं फंसना पड़ता। गर्मी के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे यात्री अक्सर इसी बात से परेशान रहते हैं कि कहां घूमने जाएं, क्योंकि टूरिस्ट स्पॉट्स भीड़ से भर जाते हैं। सड़कों पर घंटों तक जाम लग रहता है और होटल्स भी महंगे हो जाते हैं। आज के इ,स आर्टिकल में हम आपको उन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जहां आपको भीड़ कम मिलेगी। जून में आपको यहां जाने का सोचना चाहिए।
लैंसडाउन, उत्तराखंड
कम भीड़ वाली जगह खोज रही हैं, तो आपको उत्तराखंड के लैंसडाउन जाने का सोचना चाहिए। यहां कम भीड़ और ट्रैफिक भी कम मिलेगा। सड़कों पर घंटों तक ट्रैफिर में नहीं फंसना होगा और आप शाम को अपने पार्टनर के साथ शांति से समय बिता पाएंगी।
कनाताल जाएं
कोई जगह समझ नहीं आ रही है, तो आप उत्तराखंड के कनाताल भी घूमने जा सकती हैं। भले ही यह जगह एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट बन गया है, लेकिन फिर भी आपको मसूरी जैसी भीड़ यहां नहीं मिलेगी। आपको यहां होटल भी बजट में मिल जाएंगे, लेकिन ऑनलाइन बुक करवा लें।
तीर्थन वैली, हिमाचल प्रदेश
अगर आप हिमाचल प्रदेश में कहीं जाना चाहती हैं, तो तीर्थन वैली जा सकती हैं। यह जगह अभी भी टूरिस्ट्स की नजर से दूर है और ऊंचाई पर होने की वजह से यहां लोग ज्यादा नहीं जाते। यहां लोग ट्रैकिंग और शांत माहौल के लिए जाते हैं। कपल्स के लिए यह जगह बेस्ट हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- पुणे से 2 घंटे की दूरी पर छिपी हैं ये 3 खूबसूरत जगहें, कपल्स जा सकते हैं घूमने
कौसानी, उत्तराखंड
यह उत्तराखंड का एक ऑफबीट प्लेस है। यह एक गांव है, जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। यही कारण है कि आपको यहां पर्यटकों की ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। जून की छुट्टियों में आप यहां समय बिताने जा सकती हैं।
इन जगहों के अलावा आप उत्तराखंड के बिनसर, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी भी घूमने जा सकती हैं। ये जगहें भी ज्यादा भीड़ वाली नहीं रहती। इसलिए, यहां सुकून के पल बिताने के लिए बेस्ट है। अगर आप इस बार ट्रैफिक में नहीं फंसना चाहती हैं, तो आपको ऑफबीट जगहों पर जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- भीड़-ट्रैफिक और गर्मी, पहाड़ों का मजा खराब कर सकती हैं ये जगहें; लिस्ट देखकर ही बनाएं प्लान
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
