सावन का पवित्र महीना भक्ति के साथ-साथ उपवास का समय भी होता है। व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने और सात्विक आहार के लिए साबूदाना हमेशा से ही पहली पसंद रहा है, लेकिन हर बार वही पारंपरिक डिश खाकर अक्सर मन ऊब जाता है। अगर आप इस सावन व्रत में अपने फलाहारी मेन्यू में कुछ नया और मजेदार स्वाद जोड़ना चाहती हैं, तो साबूदाने से बनी ये 5 स्वादिष्ट रेसिपीज आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। ये बनाने में बेहद आसान हैं और स्वाद में भी लाजवाब हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से जानते हैं, इन टेस्टी डिशेज की सामग्री और झटपट बनाने की विधि के बारे में...

1. साबूदाना वड़ा

इसे बनाने के लिए भीगा साबूदाना - 1 कप, उबले आलू - 2, भुनी मूंगफली का पाउडर आधा कप, हरी मिर्च, सेंधा नमक और हरा धनिया होना बेहद जरूरी है।

  • स्टेप 1: अब सबसे पहले एक बर्तन में भीगे साबूदाने, मैश किए आलू और मूंगफली को दरदरा पीसकर मिलाएं।
  • स्टेप 2: इसमें कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर अच्छा मिश्रण तैयार करें।
  • स्टेप 3: अब मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्कियां बनाकर तैयार कर लें।
  • स्टेप 4: कड़ाही में घी गर्म करें और वड़ों को मीडियम आंच पर डालें।
  • स्टेप 5: दोनों तरफ सेसुनहरा और कुरकुरा होने तक तलकर गरमा-गरम परोसें।

2. शाही साबूदाना खीर

इसे बनाने के लिए साबूदाना आधा कप, फुल क्रीम दूध - 1 लीटर, चीनी आधा कप, इलायची पाउडर और कटे मेवे का होना बेहद जरूरी है।

  • स्टेप 1: सबसे पहले दूध को उबलने के लिए रखें और उसमें भीगा हुआ साबूदाना डालें।
  • स्टेप 2: फिर धीमी आंच पर साबूदाने के पारदर्शी होने तक लगातार चलाते हुए पकाएं।
  • स्टेप 3: अब इसमें चीनी मिलाकर 5 मिनट और पकने दें।
  • स्टेप 4: इलायची पाउडर और कटे हुए काजू-बादाम मिलाएं।
  • स्टेप 5: ठंडी या हल्की गर्म खीर का आनंद लें।

यह भी पढ़ें- क्या आपने कभी खाए हैं आलू के लड्डू? इस सावन घर पर बनाएं यह टेस्टी डिश

3. साबूदाना डोसा

इसे बनाने के लिए भीगा साबूदाना -1 कप, समां के चावल का आटा आधा कप, दही आधा कप, सेंधा नमक और हरी मिर्च का होना बेहद जरूरी है।

  • स्टेप 1: सबसे पहले साबूदाने, दही और हरी मिर्च को मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर पीस लें।
  • स्टेप 2: फिर इस पेस्ट में समां के चावल का आटा और सेंधा नमक मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं।
  • स्टेप 3: अब नॉन-स्टिक तवे को हल्का गर्म करके उस पर थोड़ा घी लगाएं।
  • स्टेप 4: अब बटर को तवे पर गोल फैलाएं और धीमी आंच पर सिकने को छोड़ दें।
  • स्टेप 5: किनारों पर घी डालकर डोसे को क्रिस्पी होने तक सेकें और मूंगफली चटनी के साथ खाएं।

4. साबूदाना खिचड़ी

इसे बनाने के लिए भीगा साबूदाना - 1 कप, उबला आलू - 1, दरदरी भुनी मूंगफली आधा कप, जीरा, हरी मिर्च और नींबू रस का होना बेहद जरूरी है।

  • स्टेप 1: सबसे पहले आप पैन में घी गर्म करके जीरा और कटी हरी मिर्च का तड़का लगाएं।
  • स्टेप 2: अब आप उबले आलू के छोटे टुकड़े डालकर 2 मिनट हल्का भूनें।
  • स्टेप 3: फिर साबूदाना, मूंगफली पाउडर और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • स्टेप 4: उसके बाद ढककर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं।
  • स्टेप 5: ऊपर से फिर हरा धनिया और नींबू का रस निचोड़कर परोसें।

5. साबूदाना भेल

इसे बनाने के लिए भुना साबूदाना- 1 कप, उबला आलू - 1, भुनी मूंगफली, हरी मिर्च, सेंधा नमक, हरा धनिया और नींबू का होना बेहद जरूरी है।

  • स्टेप 1: सबसे पहले अब आप एक बड़े कटोरे में उबले आलू के बारीक टुकड़े लें।
  • स्टेप 2: इसमें भुना हुआ साबूदाना या फ्राइड साबूदाना मिलाएं।
  • स्टेप 3: भुनी मूंगफली, कटी हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
  • स्टेप 4: सेंधा नमक और थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें।
  • स्टेप 5: अंत में नींबू का रस मिलाएं और झटपट कुरकुरी भेल का आनंद लें।

यह भी पढ़ें- सावन व्रत में बनाएं स्वादिष्ट मखाने की खिचड़ी, जानें आसान और झटपट रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific