किचन में चकला-बेलन का इस्तेमाल हम सभी रोजाना रोटियां और पूरियां बेलने के लिए करते हैं। मगर क्या आप जानती हैं कि चकला-बेलन से आप किचन के एक नहीं बल्कि कई मुश्किल कामों को आसान बना सकती हैं। अक्सर खाना बनाते समय लहसुन छीलने, मसाले कूटने या किसी चीज को बारीक पीसने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में अगर आप चकला-बेलन को सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो यह एक कमाल का टूल साबित हो सकता है। नीचे लेख में जानें इसके आसान और स्मार्ट हैक्स, जो रसोईघर के काम को चुटकियों में आधा कर देंगे।

अदरक, लहसुन और प्याज का पेस्ट बनाने के लिए करें इस्तेमाल

अदरक, लहसुन और प्याज का पेस्ट बनाने की जब भी बारी आती है, तो हम सभी सिलबट्टे या फिर मिक्सर का इस्तेमाल करते हैं। मगर आपको बता दें कि पेस्ट बनाने के लिए आप गिलास और बेलन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए इन चीजों के छोटे-छोटे टुकड़े करके गिलास में डालें और बेलन से कूटकर दरदरा पेस्ट बनाएं।

इसे भी पढ़ें- किचन के कामों से हो चुकी हैं बोर? इन 5 ट्रिक्स से बदलें खाना बनाने का स्टाइल

सब्जियों की कटिंग में आता है काम

सब्जियों की कटिंग के लिए आजकल लोग बाजार से चॉपिंग बोर्ड खरीदकर लाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इसके लिए आप चकला का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पर रखकर हरी पत्तेदार सब्जियां, हरी मिर्च, बीन्स और आलू को रखकर धारदार चाकू से फटाफट काट सकती हैं।

रोस्टेड धनिया और जीरा पीसने में दिखाता है कमाल

रायता के स्वाद को बढ़ाने के लिए हम सभी भूने जीरा और धनिया का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए लोग इसका पाउडर बनाकर रखते हैं या फिर तुरंत ताजा-ताजा पीसते हैं। इसके लिए मिक्सर ग्राइंडर की जरूरत पड़ती है। आपको बता दें कि आप चकला और बेलन से इसका बारीक पाउडर बना सकती हैं।  

कुकीज और मठरी को शेप देने के लिए करें इस्तेमाल

अगर आप घर पर पापड़, कुकीज या फिर मठरी बना रही हैं, तो इसे मनचाहा शेप देने के लिए चकला बेलन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए मठरी मिश्रण की लोई रखें और बेलन के कोने से दबाकर डिजाइन बनाएं। इसके अलावा, अगर आप उबले आलू के पापड़ बना रही हैं, तो इसे बिना बेले चकले से गोल आकार दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Sandwich Maker Hacks: ब्रेड को कुरकुरा बनाने में ही, इन 5 चीजों में भी कमाल दिखाता है सैंडविच मेकर

लेख में बताए गए तरीके को आप रोजमर्रा के काम के लिए आजमा सकती हैं। ये समय और मेहनत दोनों को बचाने का काम करते हैं। साथ ही अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे शेयर करें। ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock, Magnific