How To Clean Glass Lunch Boxes: आज के समय लोग प्लास्टिक टिफिन के बजाय कांच का बॉक्स इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। ये न केवल देखने में सुरक्षित होते हैं बल्कि सेफ भी होते हैं, लेकिन एक समस्या जो हर किसी को आती है वह है इसके ढक्कन के किनारे पर जमा होने वाले जिद्दी दाग और तेल के निशान को जमने से बचाना। इसे निकालकर साफ करने के बाद भी निशान हल्के भले ही पड़ जाते हैं, लेकिन साफ होने का नाम नहीं लेते हैं। अब ऐसे में अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाला डिशवॉशर या साबुन खरीदकर लाते हैं। हालांकि इसके बाद भी पुरानी वाली चमक वापस नहीं आती है। अगर आप चाहती हैं कि आपका लंच बॉक्स बरसों तक बिल्कुल नया जैसा चमचमाता रहे, तो उसे केवल धोने के बजाय कुछ स्मार्ट और अनोखे ट्रिक्स की जरूरत है। नीचे लेख में जानें-

नमक और बर्फ वाला तरीका अपनाएं

अगर आप कांच के टिफिन में निशान पड़ने से बचाना चाहती हैं, तो नमक और बर्फ वाला तरीका अपनाएं। इसके लिए लंच बॉक्स के अंदर मुट्ठी भर बर्फ के टुकड़े और एक बड़ा चम्मच मोटा नमक डालें। अब ढक्कन बंद करके इसे जोर-जोर से हिलाएं। नमक और बर्फ टिफिन पर जमी तेल के दाग और लेटर को हटाने का काम करता है। इसके बाद साधारण पानी से धो लें, आपका लंच बॉक्स हीरे जैसा चमक उठेगा।

इसे भी पढ़ें- गंदे-चिपचिपे पीले लंच बॉक्स को साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके

कच्चे आलू का इस्तेमाल करें

लगातार इस्तेमाल और खारे पानी की वजह से कांच पर एक धुंधली सी परत जम जाती है। इसे हटाने के लिए एक कच्चे आलू का टुकड़ा लें और उसे पूरे लंच बॉक्स पर रगड़ें। आलू में मौजूद स्टार्च कांच की सतह को पॉलिश करने का काम करता है। रगड़ने के बाद इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सादे पानी से धो लें। यह तरीका उन बारीक निशानों को भी गायब कर देता है जो स्पंज के रगड़ने से पड़ जाते हैं।

कांच के टिफिन से आ रही बदबू ऐसे करें दूर

अगर लंच बॉक्स को आपने बंद करके बहुत दिनों से रखा है या फिर उसमें से सब्जी वाली बदबू आ रही है, तो अखबार वाला तरीका कमाल दिखा सकता है। इसके लिए रात के समय अखबार के एक टुकड़े को हल्का गीला करें और उसे लंच बॉक्स के अंदर भरकर ढक्कन बंद कर दें। अखबार में मौजूद कार्बन और स्याही गंध को पूरी तरह सोख लेते हैं।

टिफिन के रबर गास्केट को साफ करने के लिए

टिफिन को साफ करना तो फिर भी एक बार आसान है, लेकिन इसके रबर गास्केट को साफ करना मुश्किल होता है। इसके लिए लंच बॉक्स के ढक्कन में लगी रबर की रिंग अक्सर पीली पड़ जाती है। इसे साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू के रस का गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अब पुराने टूथब्रश की मदद से इस पेस्ट को रबर के गैप में लगाएं। यह न केवल पीलेपन को हटाने में मदद करता है।

सिरके और गर्म पानी से करें धुलाई

महीने में एक बार अपने कांच के बर्तनों को डीप क्लीन जरूर करें। एक बड़े बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें आधा कप सफेद सिरका मिलाएं। अब अपने लंच बॉक्स को इसमें 15 मिनट के लिए डुबोकर रख दें। यह तरीका कांच की चमक को साफ करने में मदद और सफेद धब्बों को जड़ से खत्म कर देता है।

इसे भी पढ़ें- Plastic Lunch Box Cleaning Tips: प्लास्टिक लंच बॉक्स हल्दी के दाग से हो गया पीला-पीला, चमकाने के लिए ये 2 चीज आएंगी काम; बस गर्म पानी में मिलाने की जरूरत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik