सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अधिकतर लोग घूमने-फिरने का प्लान बना लेते हैं। इस मौसम में ट्रिप करना एक शानदार अनुभव हो सकता है। सर्दियों में घूमने के लिए गुजरात का कच्छ भी किसी खूबसूरत जन्नत से कम नहीं है। नवंबर के महीने में शुरू होने वाला प्रसिद्ध रण उत्सव आपकी इस ट्रिप को और भी शानदार और यादगार बना सकता है।

गुजरात का कच्छ रण उत्सव

गुजरात के कच्छ में दूर-दूर तक फैली सफेद नमक की चादर और उस पर पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी का खूबसूरत नजारा आपका दिल जीत लेगा। आइए जानते हैं कच्छ के रण उत्सव के बारे में विस्तार से।

1. लग्जरी टेंट सिटी

गुजरात सरकार के पर्यटन विभाग के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, कच्छ के धोर्डो गांव के पास रेगिस्तान में हर साल एक विशाल और बड़ी-चौड़ी टेंट सिटी बसाई जाती है, जहा हर तरह की आधुनिक और लग्जरी फैसिलिटीज मिलती हैं। इन टेंट्स में रुककर आप रेगिस्तान के बीचों-बीच फाइव स्टार होटल जैसा आराम और खूबसूरती का दीदार कर सकती हैं।

pinterest/Kadiatu Blanshard

2. पूर्णिमा की रात सफेद रेगिस्तान की सैर

रण उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण पूर्णिमा की रात सफेद रेगिस्तान की सैर करना होता है। रेगिस्तान की रेत पर टेंट के पास बैठकर खूबसूरत चंद्रमा को निहारते हुए रात बिताना किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह खासकर कपल्स के लिए सबसे बेहतरीन विंटर वेकेशन प्लान हो सकता है।

3. पारंपरिक हैंडीक्राफ्ट और शॉपिंग

इस उत्सव में रोगन आर्ट, बांधनी साड़िया, मड वर्क और पारंपरिक कढ़ाई वाले हैंडीक्राफ्ट की कई शानदार दुकानें लगती हैं, जहा से आप अपने लिए यादगार शॉपिंग कर सकती हैं।

4. गुजराती और कच्छी व्यंजनों का स्वाद

यहां के डाइनिंग हॉल्स में आपको कई तरह के पारंपरिक गुजराती और कच्छी खाने का स्वाद मिलेगा। यहा आप दाबेली, खमन, ढोकला और बाजरे की रोटी जैसी कई स्वादिष्ट चीजों का आनंद ले सकती हैं।

रण उत्सव जाने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

अगर आप भी रण उत्सव घूमने जा रही हैं, तो अपनी ट्रिप को आरामदायक बनाने के लिए इन बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -

  • पूर्णिमा के दिनों में यहा भारी भीड़ देखने को मिलती है, इसलिए पहले से ही अपने टेंट और टिकट की एडवांस बुकिंग करवा लें।
  • रेगिस्तान में रात के समय ठंड काफी बढ़ जाती है, इसलिए अपने साथ स्वेटर और जैकेट जैसे गर्म कपड़े जरूर रखें।
  • यह एरिया भारत-पाकिस्तान की सीमा के करीब मौजूद है, इसलिए परमिट और सुरक्षा जांच के लिए अपने साथ आधार कार्ड या कोई अन्य जरूरी सरकारी डॉक्यूमेंट जरूर रखें।
  • दिन के समय सफेद नमक वाले रेगिस्तान पर धूप बहुत तेज चमकती है, इसलिए सफर करते समय सनग्लासेस और सनस्क्रीन दोनों का इस्तेमाल जरूर करें। 

pinterest/Rann Utsav

कच्छ के रण उत्सव तक कैसे पहुचें?

अगर आपने भी गुजरात के रण उत्सव जाने का मन बना लिया है, तो आप इन आसान रास्तों से यहा पहुच सकती हैं -

  • कच्छ के रण उत्सव जाने के लिए आप सबसे पहले अपने शहर से भुज तक की ट्रेन या बस का टिकट बुक कर सकती हैं।
  • भुज रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से बाहर निकलते ही आपको धोर्डो टेंट सिटी तक जाने के लिए टैक्सी, पर्सनल कैब या सरकारी बसें आसानी से मिल जाएंगी।

निष्कर्ष: अगर आप सर्दियों के दिनों में गुजरात घूमने का मन बना रही हैं, तो अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ कच्छ के रण उत्सव का दीदार जरूर करें। यह उत्सव नवंबर की शुरुआत से शुरू होकर फरवरी-मार्च तक चलता है। ऐसे में आप इन तीन से चार महीनों के बीच कभी भी यहा जाकर एक शानदार और यादगार अनुभव ले सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।