आज के समय लोग पीड़ित व्यक्ति को सबसे पहले अस्पताल लेकर जाते हैं। मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के पास एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी खास मान्यताओं के लिए पूरे इलाके में मशहूर है। आमतौर पर सांप के काटने के बाद लोग तुरंत डॉक्टर या अस्पताल की तरफ भागते हैं, लेकिन रायबरेली के इस मंदिर को लेकर लोगों में एक अलग ही अटूट विश्वास है। यहां रहने वाले लोगों का मानना है कि अगर किसी को सांप काट ले, तो इस मंदिर में लाते ही उसकी जान बच जाती है। इस वजह से यहां पर दूर-दराज से लोग इस समस्या के समाधान के लिए आते हैं। आज के इस लेख में हम आपको इस मान्यता और लोकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।
आस्तीक मंदिर में सही होते हैं सर्पदंश पीड़ित
भक्तों की गहरी आस्था के कारण यहां हर साल हजारों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के दौर में भी लोग सर्पदंश पीड़ित को लोग अस्पताल ले जाने के बजाय आस्तिक मंदिर लेकर आते हैं। यह मंदिर उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के गंगागंज के पास लालूपुर खास गांव में यह मंदिर स्थित है।
इसे भी पढ़ें- जगन्नाथ भगवान की पेंटिंग के पीछे छिपी है सदियों पुरानी कला, जानिए इसका नाम
आस्तीक बाबा मंदिर और सर्पदंश की मान्यता
धार्मिक पुराणों और महाभारत की कथाओं के अनुसार, महर्षि आस्तीक वही ऋषि हैं जिन्होंने राजा जनमेजय के सर्प सत्र यज्ञ को रुकवाकर तक्षक नाग और पूरी नाग जाति की रक्षा की थी। इसी कारण हिंदू धर्म में माना जाता है कि आस्तीक बाबा का नाम लेने या उनके मंदिर जाने से सर्प भय दूर हो जाता है। यहां बाबा की प्रतिमा के सामने माथा टेकने, मंदिर की भभूत लगाने और वहां की मिट्टी या पानी का उपयोग करने से सांप का जहर उतर जाता है।
लालूपुर खास आस्तीक बाबा मंदिर कैसे पहुंचें?
अगर आप सड़क मार्ग से जा रही हैं, तो रायबरेली से यह मंदिर लगभग 10-12 किमी दूर है। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर स्थित गंगागंज बाजार पहुंचें। वहां से स्थानीय ऑटो या ई-रिक्शा द्वारा लालूपुर खास गांव स्थित मंदिर आसानी से पहुंचा सकती हैं। अगर ट्रेन से जा रही हैं, तो निकटतम स्टेशन गंगागंज और मुख्य स्टेशन रायबरेली जंक्शन है, जहां से मंदिर के लिए सीधे साधन मिल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्यों दिल्ली की सबसे पसंदीदा जगह है Gurudwara Bangla Sahib? सिर्फ आस्था नहीं, इतिहास भी है बेहद खास
अगर आप कभी लखनऊ हाईवे से गुजर रहे हैं, तो इस मंदिर के दर्शन कर सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-wikipedia
