नाश्ते में रोज-रोज पोहा, पराठा या ब्रेड खाकर अगर आप भी बोर हो गई हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं। इडली वैसे तो साउथ इंडियन की फेमस डिश है, लेकिन अगर इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट देंगी तो इसका स्‍वाद और भी मजेदार हो सकता है। जी हां, अब तो लोग इडली कई तरीकों से खाना पसंद करते हैं। फ्राइड इडली, मसाला इडली, ग्रेवी वाली इडली तो आमतौर पर बन ही जाती हैं, लेक‍िन अगर आपको साथ में प्रोटीन और कैल्‍श‍ियम भी चाह‍िए, तो पनीर स्‍टफ्ड इडली ट्राई कर सकती हैं।

कैसे बनाएं पनीर स्‍टफ्ड इडली?

पनीर पसंद करने वालों के लिए यह एक बढ़‍िया ऑप्‍शन है। इसमें सॉफ्ट इडली के अंदर मसालेदार पनीर की फिलिंग मिलती है, जिससे हर बाइट में पनीर का स्वाद आता है। इसे आप सुबह के नाश्ते में बना सकती हैं। आज हम आपको पनीर स्‍टफ्ड इडली बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

पनीर स्टफिंग को और स्वादिष्ट बनाने के टिप्स

अगर आप पनीर स्टफिंग को थोड़ा स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं। जैसे-

  • पनीर को मैश करने के बाद उसमें मसाले अच्छी तरह मिला लें। स्टफिंग में नमक ज्यादा न डालें, क्योंकि इडली बैटर में भी नमक होता है।
  • पनीर को बहुत ज्यादा गीला न रखें। अगर स्टफिंग ज्यादा गीली होगी तो उसे बैटर के बीच रखने में परेशानी हो सकती है। इसलिए पनीर को मैश करने के बाद बाकी चीजों के साथ अच्छी तरह मिला लें।
  • आप चाहें तो पनीर की मसालेदार भुर्जी बनाकर भी इडली में स्टफिंग कर सकती हैं। इससे स्वाद और भी ज्यादा अच्छा लगता है। लोग दो के बजाय चार इडली खा सकते हैं।
  • इडली के सांचे में बैटर डालते समय बहुत ज्यादा बैटर न भरें। ऊपर से पनीर की जगह रखने और फिर उसे बैटर से ढकने के लिए अच्छी जगह रखें।

कैसे करें सर्व?

पनीर स्टफ्ड इडली को आप गरमागरम सांभर और नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। इसके साथ टमाटर या मूंगफली की चटनी भी अच्छी लगती है। नाश्ते के अलावा इसे शाम के समय भी खाया जा सकता है। अगर बच्चों को इडली पसंद है, तो उनके लिए भी यह नॉर्मल इडली से थोड़ा अलग और मजेदार ऑप्शन हो सकता है।

य‍ह भी पढ़ें: 10 म‍िनट में बनाएं पनीर कालीम‍िर्च की यह रेस‍िपी, नोट करें आसान तरीका

पनीर स्टफ्ड इडली बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

पनीर स्टफ्ड इडली बनाते समय आपको कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए, ताकि इसका टेक्सचर खराब नहीं हो-

  • पनीर की स्टफिंग बहुत ज्यादा गीली न रखें।
  • इडली सांचे में बैटर भरते समय स्टफिंग के लिए जगह जरूर बचाएं।
  • पनीर को बैटर की एक लेयर से अच्छी तरह कवर करें।
  • इडली को भाप में अच्छी तरह पकने दें।
  • सांचे में थोड़ा तेल जरूर लगाएं, इसस इडली निकालना आसान हो जाता है।
  • इडली को ज्यादा देर तक पकाएं वरना वो सख्त हो सकती है।
  • इसे गरमागरम ही सर्व करें।
  • अगर थोड़ा ट्विस्ट चाहिए तो इडली को काटकर फ्राई भी कर सकती हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik