मानसिक शांति नहीं है, तो आप कोई भी काम अच्छे से नहीं कर पाते। फिर यह चाहे ऑफिस का हो या घर का काम हो। कोई घर की जिम्मेदारियों के बीच खुद के लिए समय नहीं निकाल पा रहा, तो कुछ लोग रोज ऑफिस की चिकचिक से परेशान हैं। ऐसे में अगर आप कोई भी काम करेंगी, तो पूरा ध्यान नहीं लगा पाएंगी। यही वजह है कि आज के समय में लोग मन को सुकून देने के लिए शांत और सुकून देने वाली जगहों पर जाते हैं। मानसिक तनाव दूर करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगे ट्रिप प्लान करें। आप बजट में भी ऐसी जगहों पर जा सकते हैं, जहां आपको सुकून मिलेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

मेंटल पीस के लिए कंथल्लूर

केरल की यह जगह खूबसूरत होने के साथ-साथ शांत भी है। केरल के छोटे से गांव कंथल्लूर के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते, इसलिए यहां आपको ज्यादा पर्यटक देखने को नहीं मिलेंगे। यहां पहुंचने के बाद आप अपनी सभी परेशानियों को भूल जाएंगे, क्योंकि नजारा बेहद खूबसूरत होगा। ध्यान रखें कि यहां बड़े-बजड़े होटल या बड़ी-लग्जरी मार्केट नहीं मिलने वाली। यहां की सबसे बड़ी खूबी है इसका शांत वातावरण, लोग यहां सुकून के पल बिताने के लिए ही आते हैं।

क्या खास है?

  • सुबह आंख खुलते ही पक्षियों की चहचहाहट सुनाई देती है।
  • शाम के समय हरे-भरे पेड़ों की वजह से मौसम ठंडा हो जाता है।
  • यहां आपको यहां सेब, संतरा और प्लम के बगीचे देखने का मौका मिलेगा।
  • पर्यटक कम होंगे, तो ट्रैफिक या भीड़ नहीं होगी।
  • 20 हजार रुपये के बजट में आराम से घूम आएंगे।

मेंटल पीस के लिए जिभी के घियाघी गांव जाएं

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित जिभी के बारे में आप भी जानते होंगे, लेकिन घियाघी गांव तक लोग ज्यादा नहीं जाते। यह जिभी से लगभग 2 से 3 किमी की दूरी पर ही है। ज्यादा लोग इस जगह के बारे में नहीं जानते, इसलिए यहां भीड़ कम होती है। यहां आपको न मॉल रोड जैसी भीड़ मिलेगी और न ही तेज म्यूजिक वाले कैफे मिलेंगे। लकड़ी के छोटे-छोटे होमस्टे और चारों तरफ फैले देवदार के जंगल में सुकून के पल बिताने का मौका आपको जिंदगी भर के लिए याद रहने वाला है। यह भारत की शांत जगहों में से एक है। 

क्यों खास है?

  • नदी की आवाज और चारों तरफ हरा-भरा नजारा, इस जगह को खास बनाता है।
  • नदी किनारे होमस्टे बने हैं, जहां आप सुकून के पल बिता सकती हैं।
  • यहां घूमने का खर्च लगभग 20 हजार रुपये के अंदर आएगा।

येलागिरी जाएं घूमने

इस जगह के बारे में आपको ज्यादा कुछ पढ़ने को नहीं मिलेगा, क्योंकि यह तमिल नाडु राज्य का एक छोटा सा हिल स्टेशन है। ऊटी और कोडाइकनाल की भीड़ से बचना चाहती हैं और कहीं दूर शांति में समय बिताना चाहती हैं, तो यहां जाने का प्लान कर लें। यहां ज्यादा होटल्स नहीं है, लेकिन आप होमस्टे में रात गुजार सकती हैं। यहां झील के किनारे बैठकर समय बिता सकती हैं, क्योंकि पर्यटकों की ज्यादा भीड़ नहीं होगी। पहाड़ियों पर ट्रैक करने और शाम को ठंडी हवा का आनंद लेने के लिए बाइक राइड पर जा सकती हैं।

 

निष्कर्ष- अगर आपका मन लंबे समय से थकान और तनाव महसूस कर रहा है, तो एक वीकेंड ट्रिप आपको सुकून दे सकता है। किसी शांत जगह पर छोटी-सी यात्रा करने से अगर आपको अच्छी फील हो सकता है, तो आपको कहीं न कहीं जाने का प्लान जरूर करना चाहिए।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-magnifc