पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से हो चुकी है। इस दौरान लोग गया जी जाकर पिंडदान करते हैं। ऐसे में अगर आप भी गया जी जाने की तैयारी कर रही हैं तो सफर शुरू करने से पहले रूट और खर्च का अंदाजा लगा लेना आपके लिए काफी काम का रहेगा। बिहार का गया पितरों के लिए पिंडदान और तर्पण करने वाली खास जगहों में माना जाता है।

इन दिनों यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। गया में पिंडदान के लिए कई जगहें हैं और कुछ वेदियों को खास माना जाता है। ऐसे में हम आपके लिए पूरा गाइड लेकर आए हैं। ट्रेन, फ्लाइट, रहने और पिंडदान से जुड़े खर्च की जानकारी हम आपको दे रहे हैं। इससे आपको बजट का अंदाजा लग जाएगा। आइए जानते हैं-

गया जी में पिंडदान के लिए हैं 48 प्रमुख वेदियां

बिहार टूरिज्म के अनुसार, गया में पिंडदान के लिए कुल 48 प्रमुख वेदियां हैं। इनमें विष्णुपद मंदिर, गया शिरोमणि मंदिर, फल्गु नदी, पंचतीर्थ, अक्षय वट, प्रेतशिला, रामशिला और सीता कुंड सबसे खास है। पितृपक्ष के दिनों में यहां काफी भीड़ रहती है।

image credit- indian rail 

दिल्ली से गया कैसे पहुंचें?

अगर आप दिल्ली से गया जी जा रही हैं तो पहले पटना तक पहुंचना होगा। आप पटना ट्रेन या फ्लाइट से पहुंच सकती हैं। इसके बाद पटना और आसपास के शहरों से गया जाने के लिए ट्रेन आसानी से मिल जाती है। पटना से गया पहुंचने में आपको करीब 2 घंटे का समय लग सकता है। एक बार जब आप गया जी जंक्शन पहुंच जाएंगी तो पिंडदान वाली जगह तक जाने के लिए ऑटो या टैक्सी आपको आराम से मिल जाएगी।

फ्लाइट से जाने का क्या तरीका है?

अगर आप हवाई सफर करना चाहती हैं तो पटना तक फ्लाइट से पहुंच सकती हैं। इसके बाद पटना से गया जाने के लिए प्राइवेट टैक्सी लेना होगा। हालांकि, इससे आपका कुल खर्च ट्रेन के मुकाबले ज्यादा हो सकता है। आप चाहें तो पटना से गया जाने के लिए बस, टैक्सी या अपनी कार भी ले सकती हैं।

दिल्ली से ट्रेन का कितना खर्च आएगा?

गया जाने का बजट इस बात पर भी निर्भर करेगा कि आप किससे ट्रैवल कर रही हैं। अगर दिल्ली से ट्रेन से जाती हैं तो टिकट करीब 500 रुपये से शुरू होकर 3,000 रुपये तक का हो सकता है। आपको बता दें कि टिकट की कीमत ट्रेन की क्लास के हिसाब से अलग-अलग होगी। अगर फ्लाइट से पटना जाती हैं तो टिकट का खर्च करीब 5000 रुपये से 10,000 रुपये तक का हो सकता है। हालांकि, एडवांस बुकिंग करेंगी तो बेहतर रहेगा।

गया में रुकने का कितना खर्च आएगा?

गया में रहने के लिए भी आपको अलग से बजट रखना होगा। आपकी पसंद और सुविधा के हिसाब से ठहरने का खर्च करीब 3000 से 5000 रुपये तक का हो सकता सकता है। इसके अलावा खाने पीने पर भी लगभग 2000 रुपये तक खर्च हो सकते हैं।

image credit- ai

पिंडदान और पंडा की फीस कितनी है?

पिंडदान कराने का खर्च सभी के लिए एक जैसा नहीं होता है। यह इस बात पर डिपेंड करता है कि कितने लोग जा रहे हैं और किस तरह की पूजा आप करवा रही हैं। नॉर्मल पिंडदान और पूजा-पाठ कराने में आपको 5100 से करीब 11,000 तक देने पड़ सकते हैं।

गया जी जाने से पहले बजट ऐसे समझें

अगर आप गया जी पिंडदान करने जा रही हैं तो पॉइंट्स में बजट समझ लें।

  • दिल्ली से ट्रेन: करीब 500 से 3,000 तक
  • फ्लाइट से पटना: करीब 5,000 से 10,000 तक
  • गया में स्टे करना: करीब 3,000 से 5,000 तक
  • खान-पान: करीब 2000 तक
  • पिंडदान और पूजा-पाठ: करीब 5100 से 11,000 तक
  • पटना से गया: ट्रेन, बस, टैक्सी या प्राइवेट कार का ऑप्शन
  • पितृपक्ष मेला 2026: 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक

गया जी जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

आपको बता दें कि पितृपक्ष के दौरान गया जी में हजारों लाखों लोग आते हैं। इसलिए सफर से पहले ट्रेन या फ्लाइट का टिकट और रहने की जगह देखकर बुक कर लें। इसके साथ ही पिंडदान और पूजा के लिए कितना खर्च करना है, इसका बजट भी पहले से बना लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI