अक्सर महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि मार्केट जैसा गाढ़ा वेजिटेबल सूप घर पर नहीं बन पाता। वह इसमें सभी जरूरी चीजें भी डालती हैं, लेकिन फिर भी सूप पानी जैसा ही लगता है। यही कारण है कि घर पर सूप बनाकर पीने का मन नहीं करता। आप भी अगर गाढ़ा सूप नहीं बना पा रही हैं, तो हो सकता है कि आप इसे पकाते समय कुछ गलतियां कर रही हों। ऐसा इसलिए, क्योंकि सूप को बनाते समय सभी स्टेप को बढ़े ध्यान से फॉलो करना होता है। आज के इस आर्टिकल में हम यू-ट्यूबर अनुराधा मलिक से सूप बनाने का तरीका जानेंगे। इसे गाढ़ा बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना है और सूप में क्या चीजें जरूर डालनी चाहिए, इसके बारे में जान पाएंगी।
वेजिटेबल सूप गाढ़ा कैसे बनाएं?
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले सब्जियों को काटकर पहले ही तैयार कर लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि सूप में काफी सब्जियां डाली जाती हैं। आप इसे कद्दूकस कर सकती हैं, क्योंकि सूप पीते समय यह आपके गले में लगेगी नहीं। आप गैस पर कढ़ाई चढ़ाने से पहले ही सब्जियों को काटकर अलग रख दें, इससे आपको बीच-बीच में सब्जियां काटने की चिंता नहीं रहेगी। साथ ही, सूप में डालने की सभी सामग्रियों को किचन में एक जगह ही रख लें।
- सब्जियां काटने के बाद आप एक ऐसा बर्तन लें, जिसमें घेर ज्यादा हो, क्योंकि घेर वाले बर्तन में सूप पकाना आसान होता है। इसमें आप 2 चम्मच तेल या बटर डालकर हरा प्याज और लहसून पका लें। अगर आपको सूप पीते समय सब्जियों को हल्का चबाना पसंद है, तो आप प्याज को हल्का ही भूनें।
इसे भी पढ़ें- नाश्ते में ट्राई करें कुरकुरा सोयाबीन चीला, कम तेल में मिनटों में होगा तैयार
- आप गाढ़ा सूप तैयार करना चाहती हैं, इसलिए आपको एक कटोरी में कॉर्नफ्लोर और पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लेना चाहिए। यह घोल सूप को गाढ़ा बनाता है और इससे टेस्ट भी अच्छा आता है। इसके लिए आप 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे एक तरफ रख दें। इसका यूज आपको लास्ट में करना होगा।
- अब आप जिस कढ़ाई में प्याज भून रही थीं, उसी में जब प्याज भून जाए, तो कटी हुई गाजर, पत्ता गोभी, मकई के दाने, फ्रेंच बीन्स और स्वादानुसार नमक डालें। कढ़ाई को ढक दें और सब्जियों को 4 से 5 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें ताकि उसका कच्चापन निकल जाए। ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा नहीं पकाना है, क्योंकि यह पूरी तरह से पकने के बाद हलवा जैसा हो जाएगा।
- जब आपको लगे कि सब्जियां पक गई हैं और सूप के हिसाब से काफी है, तो इसमें ढाई से 3 कप पानी मिलाएं और पकाएं।, पानी की मात्रा सही रखें ताकि सब्जियां अच्छे से उबलकर पक सकें। आंच तेज करें और मिश्रण में एक अच्छा उबाल आने दें। जब उबाल आने लगे, तो इसमें स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर और पहले से तैयार कॉर्नफ्लोर का घोल डालें।
इन बातों का ध्यान रखें
घोल डालते ही सूप को 1 मिनट तक लगातार चलाते रहें ताकि कॉर्नफ्लोर नीचे न बैठे। इसके साथ ही इसे आपको थोड़ी देर पकाना है, ताकि इसका कच्चापन खत्म हो जाए और यह सूप में अच्छे से मिल जाए। इसे तब तक ही पकाना है जब तक सूप में रेस्टोरेंट जैसा गाढ़ापन नजर न आए। इसके बाद अगर आपको विनेगर डालने का मन है, तो मिलाएं वरना रहने दें।
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 30 मिनट में बासी रोटी से बनाएं सुपर क्रिस्पी कोन समोसा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
लेखक-वीरेंद्र रस्तोगी
Image Credit : magnific
