भारत को विविधता का देश कहा जाता है। यहां घूमने फिरने से लेकर खाने तक के ढेरों ऑप्शन मिल जाएंगे। हमारे देश के सबसे खूबसूरत राज्यों की बात होती है तो उनमें राजस्थान का नाम जरूर लिया जाता है। आमतौर पर कोई भी राजस्थान का नाम सुनता है तो सबसे पहले किले, महल, रेगिस्तान और राजाओं की कहानियां याद आती हैं। इन्हीं वजहों स हर साल लाखों लोग यहां की ऐतिहासिक जगहों का दीदार करने पहुंचते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि राजस्थान में ऐसी कई जगहें भी हैं, जो मॉनसून में किसी हिल स्टेशन से कम नहीं लगती हैं?
आपको बता दें कि राजस्थान में कई वाटरफॉल्स भी हैं जिनकी खूबसूरती मॉनसून में देखने लायक होती है। इस दौरान चारों ओर हरियाली नजर आती है। तो अगर आप भी जुलाई-अगस्त में राजस्थान घूमने का प्लान बना रही हैं तो सिर्फ किले या महल ही नहीं, इन खूबसूरत वाटरफॉल्स को भी अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैा कि राजस्थान में कौन-कौन से वाटरफॉल्स देखने लायक है-
पड़ाझर वाटरफॉल, कोटा
कोटा में रावतभाटा इलाके के पास पड़ाझर वॉटरफॉल है। मॉनसून में ये बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। बारिश के दिनों में यहां पानी तेजी से बहता है और चारों तरफ हरियाली छा जाती है। अगर आप सुकून भरे पल बिताना चाहती हैं तो यहां जा सकती हैं। अगर आपको फोटोग्राफी पसंद है ताे ये जगह आपके लिए बेस्ट है।
मेनाल वाटरफॉल, चित्तौड़गढ़
चित्तौड़गढ़ का मेनाल वाटरफॉल भी राजस्थान के सबसे खूबसूरत झरनों में से एक है। इसकी खास बात ये है कि ये प्राचीन मेनाल मंदिर के पास है। यहां आने पर आपको इतिहास और नेचर दोनों का मजा एक साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Maternity Photoshoot के लिए बेस्ट हैं राजस्थान की ये जगहें, अच्छी आएंगी तस्वीरें
रामेश्वरम वाटरफॉल, बूंदी
राजस्थान के बूंदी जिले में रामेश्वरम वाटरफॉल भी बहुत ही सुंदर है। मॉनसून में ताे इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ये झरना रामेश्वरम महादेव मंदिर के पास है। यहां भी आप फोटोग्राफी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Road Trip From Jaipur: माॅनसून में जयपुर से रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, गर्ल्स प्लान कर सकती हैं ट्रिप
यहां घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
इन सभी वाटरफॉल्स को देखने का सबसे अच्छा समय जुलाई से सितंबर का है। इस समय इन झरनों की खूबसूरती चार गुना ज्यादा बढ़ जाती है। आसपास की हरियाली भी देखने लायक होती है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan से पहली बार मसूरी घूमने का बना रही हैं प्लान, 10 हजार में ऐसे बनाएं ट्रिप
तो अगर आपको भी लगता है कि राजस्थान में सिर्फ किले और महल ही देखने लायक हैं, तो एक बार मॉनसून में इन खूबसूरत वाटरफॉल्स का नजारा जरूर देख आएं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- Pink City Jaipur History: जयपुर को सब कहते हैं 'पिंक सिटी', पर क्या आप जानते हैं यह गुलाबी शहर कैसे और क्यों बना?
Image Credit- Instagram (Rajasthan Tourism)
