काम के स्ट्रेस और शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर महिलाएं किसी ऐसी जगह जाने की प्लानिंग करती हैं, जहां वे प्राकृतिक सुंदरता के बीच कुछ पल सुकून के बिता सकें। अगर आप भी किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो डेस्टिनेशन को लेकर कंफ्यूज ना हों। आज हम आपको एक ऐसी अनोखी जगह के बारे में बताएंगे, जहां का शांत वातावरण और हरियाली आपका दिल जीत लेगी। आइए जानते हैं, कौन सी है वो खूबसूरत जगह?

ओडिशा का मंगलाजोड़ी गांव

अगर आपको शांत माहौल, चारों तरफ फैली हरियाली और रंग-बिरंगे पक्षियों को देखना बहुत पसंद है, तो अब आप ओडिशा के एक बेहद अनोखे गांव की सैर कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं ओडिशा के मंगलाजोड़ी गांव की। यह खूबसूरत गांव खारे पानी की पानी की चिलिका झील के पास बसा हुआ है। ऐसे में आप अगर चिलिका झील देखने के लिए जा रही हैं, तो भी कुछ समय इस गांव में बीता सकती हैं।

दिखेगा सनसेट और सनराइज का नजारा

इस गांव की ताजी हवा और सोंधी मिट्टी की खुशबू आपके दिमाग को पूरी तरह रीफ्रेश कर देगी और आपको अलग ही सुकून देगी। मंगलाजोड़ी गांव की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको बिना मोटर वाली लकड़ी की खूबसूरत नाव देखने को मिलेगी, जिसमें बैठकर झील के बीचों-बीच आप जा सकती हैं। इन नावों की मदद से आप पानी के बीच जाकर सनसेट और सनराइज का नजारा देख सकती हैं।

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी वालों के लिए परफेक्ट है जगह

यह जगह इतनी शांत और खूबसूरत है कि आपको प्रकृति और पानी की लहरों की हर छोटी से छोटी आवाज साफ सुनाई देगी। इसके अलावा, अगर आपको बर्ड वाचिंग या वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी का भी शौक है, तो यहां आपको रूडी शेल्डक और सैंडपाइपर जैसे कई विदेशी पक्षी भी करीब से देखने को मिलेंगे, जिनकी तस्वीरें आप पास से कैमरे में कैद कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Odisha Me Ghumne Ki Best Jagah: ओडिशा की असल खूबसूरती से दीदार हो जाएगा, इस अनदेखी जगह पहुंच जाएं

मंगलाजोड़ी जाने का सबसे सही समय

अगर आप भी मंगलाजोड़ी जाने का मन बना चुकी हैं, तो बरसात का मौसम अच्छा हो सकता है। इसके अलावा पक्षियों को देखने के लिए आप नवंबर से फरवरी के बीच में भी यहां जा सकती हैं, क्योंकि सर्दियों में यहां विदेशी पक्षी ज्यादा देखने को मिलते हैं। यह जगह दोस्तों और पार्टनर के साथ एक्सप्लोर करने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

ऐसे पहुंचे मंगलाजोड़ी

मंगलाजोड़ी पहुंचने के लिए अपने घर से किसी भी नजदीकी एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा सकती हैं या नजदीकी रेलवे स्टेशन से बालुगांव स्टेशन भी पहुंच सकती हैं। बालुगांव स्टेशन से पर्सनल कैब या शेयरिंग रिक्शा करके भी इस गांव तक पहुंचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Odisha Travel: ओडिशा के इस खूबसूरत समुद्री तट के आगे गोवा भी लगता है फीका, आप घूमने गए?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific