महिलाओं की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है किचन सिंक से आने वाली बदबू। आप चाहे कितनी भी सफाई क्यों न कर लें किचन सिंक में जूठन और खाने के छोटे-छोटे टुकड़े बचने की वजह से अजीब सी बदबू आने लगती है। यही नहीं कई बार तो सिंक के नीचे के पाइप में कीड़े तक होने लगते हैं जिससे ज्यादा समस्या बढ़ जाती है। खाने के टुकड़े ही नहीं तेल और बची हुई चीजों के दुष्प्रभाव से किचन सिंक की नाली जाम होने लगती है हुए इसमें बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। अगर आप भी अपने घर की किचन सिंक से आने वाली बदबू और कीड़ों से परेशान हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे आसान हैक्स बताने जा रहे हैं जो आपको इस परेशानी से बाहर निकालने में मदद करेंगे और सिंक के पाइप में होने वाले कीड़ों से भी बचाएंगे।
बेकिंग सोडा और सिरके से दूर करें बदबू
अक्सर देखा जाता है कि किचन सिंक की नाली ज्यादा कचरा भर जाने की वजह से जाम होने लगती है व इससे अजीब सी बदबू आने लगती है। इसके लिए आप एक सबसे आसान हैक ट्राई कर सकती हैं। सबसे पहले आप बेकिंग सोडा और सिरके से सिंक की सफाई करें। इसके लिए आप सबसे पहले नाली में कम से आधा कप बेकिंग सोडा डालें। इसके ऊपर से आप सफेद सिरका डालें। दोनों सामग्रियों के आपस में मिलने से सिंक में झाग बनने लगता है। इसे ऐसे ही 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। ध्यान रखें ये हैक आप तब आजमाएं तब सिंक पूरी तरह से सूखा हुआ हो। आप इसे रात के समय भी ट्राई कर सकती हैं।
15 से 20 मिनट बाद इस झाग में कम से कम 2 लीटर गरम पानी डालें। इसके बाद सिंक का पानी 1 मिनट तक चलकर छोड़ दें। इस उपाय से नाली की बदबू दूर होने के साथ कीड़ों से मुक्ति भी मिलती है।
यह भी पढ़ें- Kitchen Sink Cleaning Tips: किचन सिंक की गंदगी और बदबू से हैं परेशान, तो इन टिप्स से मिनटों में चमकाएं
नमक और गर्म पानी से दूर करें सिंक की बदबू
अगर आपकी लाख कोशिशों के बाद भी किचन सिंक की नाली से बदबू आती है, तो आप रात में सिंक को खाली करने के बाद इसमें एक चम्मच नमक और गर्म पानी डालकर छोड़ दें। इससे सिंक जाम होने की समस्या से भी बचा जा सकता है और इसकी बदबू भी दूर होती है। इस हैक को आप रोजाना ट्राई कर सकती हैं और सिंक की बदबू के साथ कीड़ों से भी मुक्ति पा सकती हैं। नमक सिंक की नाली में जमा चिकनाई को भी दूर करता है और बदबू भी हटाता है।
यह भी पढ़ें- Kitchen Sink Cleaning Hacks: ₹20 में किचन सिंक के किनारे पर जमा काली गंदगी होगी साफ, रगड़ने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
नींबू के छिलकों का करें इस्तेमाल
आप किचन सिंक की बदबू और कीड़ों को दूर करने के लिए नींबू के छिलकों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप नींबू के इस्तेमाल के बाद बचे हुए छिलकों को छोटे टुकड़ों में काट लें। इसे सिंक की नाली में डालकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें। एक घंटे के बाद सिंक से छिलके हटा लें और गर्म पानी सिंक में डालें। इससे कीड़े और बदबू दोनों दूर होते हैं और सिंक के जाम होने की समस्या से भी राहत मिलती है।
यहां बताए आसान हैक्स के साथ अगर आप किचन सिंक की नाली की नियमित रूप से सफाई करेंगी तो इससे आने वाली बदबू दूर होने के साथ छोटे कीड़े-मकोड़ों को भी दूर करने में मदद मिलेगी।
Images: magnific.com
