दिल्ली से इस समय हजारों लोग कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन उन्हें अच्छी लोकेशन सर्च करने में बहुत मुश्किल आ रही है। इसका कारण यह है कि इस समय अधिकतर टूरिस्ट प्लेसिस पर भीड़ देखने को मिल रही है। सड़कों पर गाड़ियों का लंबा जाम और जगह-जगह लोगों की भीड़ से सुकून वाली जगहें भी शोर-शराबे से भर गई हैं। यही कारण है कि इन समय दिल्ली से हजारों लोग ऐसी डेस्टिनेशन सर्च कर रहे हैं, जहां पहुंचने के लिए लंबा जाम न झेलना पड़े। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली से 400 किमी की दूरी पर स्थित जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
खिरसू
इस जगह के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, क्योंकि यह एक ऑफबीट हिल स्टेशन है। जो यात्री अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ जून में घूमने का प्लान कर रहे हैं, वह यहां आ सकते हैं। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है यह जगह, इस समय भी सबसे कम भीड़ वाली जगह है। ध्यान रखें कि यहां होटल कम हैं। सड़के अच्छी बनी हैं, लेकिन थोड़ी पतली है। हालांकि, गाड़ी आराम से जा सकती हैं। यहां पहुंचने के लिए पहले आपको पौड़ी और इसके बाद खिरसू पहुंचना होगा।
- दिल्ली से खिरसू की दूरी लगभग 370 किमी है। पहुंचने में आपको लगभग 7 घंटे का समय लगेगा।
पाबो
दिल्ली से घूमने के लिए पाबो भी एक खूबसूरत जगह है। इस जगह के बारे में भी आपको ज्यादा पढ़ने को नहीं मिलने वाला, इसका कारण यह है कि अभी यह टूरिस्ट की नजरों से दूर है। यहां ज्यादा पर्यटक नहीं पहुंच पाते हैं, इसलिए जून में भी आपको यहां कम भीड़ मिलेगी। यहां पहुंचने के लिए सड़क भी अच्छी बनी हुई है। 2 गाड़ियां आराम से निकल जाएगी, इसलिए आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। हालांकि, रास्ते में आपको 16 से 17 किमी तक रास्ता खराब मिलेगा, क्योंकि सड़क पतली हो जाती है। यह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है।
- दिल्ली से पाबो की दूरी लगभग 325 किमी है। यहां आपको होम स्टे और होटल भी मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Shoja Travel Guide: शिमला-मनाली घूमकर हो गई हैं बोर? एक बार जरूर देखें हिमाचल के इस खूबसूरत गांव का नजारा
धुरा गांव
दिल्ली से शांत जगह खोज रहे लोगों के लिए धुरा गांव भी बेस्ट है। धुरा पहुंचने में भी आपको ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी। यहां आपको होटल और होम स्टे मिल जाएंगे, लेकिन ध्यान रखें कि फेमस टूरिस्ट प्लेसिस के मुकाबले कम हैं। सिर्फ शांति और पहाड़ों की ताजी हवा के लिए लोग फेमस जगहों को छोड़कर यहां आते हैं।
- दिल्ली से पहुंचन के लिए लगभग 380 से 400 किमी की दूरी तय करनी होगी। खाने-पीने की चीजें यहां ज्यादा महंगी नहीं है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
