Indian Railway दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। हर दिन लाखों लोग ट्रेन से ट्रैवल करते हैं। कुछ लोग जनरल टिकट लेकर सफर पर निकलते हैं तो वहीं कुछ लोग बकायदा रिजर्वेशन करवारते हैं। रिजर्वेशन करवाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें आपकी सीट पक्की होती है और अपनी पसंद का कोच भी चुन सकती है। जैसे- एसी और नॉन एसी। अगर आप राजधानी या शताब्दी से ट्रैवल करती होंगी तो आपको मालूम होगा कि ये ट्रेनें कभी लेट नहीं होती हैं।
हालांकि, कई बार खराब मौसम, तकनीकी समस्या, ट्रैक पर काम या कुछ दूसरे कारणों से ये ट्रेनें भी लेट हो जाती हैं। ऐसे में अगर आपने भी इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करवा रखा है और ये लेट हो जाती हैं, तो IRCTC आपको फ्री में खाना खिलाएगा। बहुत कम लोगों को इस नियम की जानकारी होती है। ऐसे में हम आपको इस नियम के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
ट्रेन लेट होने पर मिलता है फ्री खाना
रेलवे की कैटरिंग सुविधा संभालने वाली आईआरसीटीसी के कई नियम हैं। एक नियम ये भी है कि अगर राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनें 2 घंटे या उससे ज्यादा समय के लिए लेट हो जाती हैं, तो यात्रियों को बिना एक्स्ट्रा चार्ज दिए फ्री में खाना दिया जाएगा। ये सुविधा खासतौर पर उन ट्रेनों में लागू होती है जिनके टिकट में पहले से फूड शामिल होता है।
खाने में क्या-क्या मिल सकता है?
ट्रेन कितनी देर लेट है और उस समय खाने का कौन सा समय चल रहा है, इस बात का ध्यान रखकर खाने की व्यवस्था की जाती है। यात्रियों को मिल सकता है-
यह भी पढ़ें- ट्रेन में ऐसे तय होते हैं सीट नंबर, इस ट्रिक से आप भी कर लेंगी पहचान
- चाय या कॉफी
- बिस्किट
- ब्रेड-बटर
- नाश्ता
- लंच
- डिनर
अगर ट्रेन दोपहर या रात के खाने के समय तक काफी देर से चल रही हो, तो यात्रियों को पूरा खाना भी दिया जा सकता है। इसमें आमतौर पर दाल, चावल, सब्जी, रोटी या पूड़ी जैसी चीजें होती हैं।
यह भी पढ़ें- रेलवे छुपाता है आपसे ये बातें, ट्रेन कोच के ये 3 हिडन फीचर्स बदल देंगे आपका ट्रैवल एक्सपीरियंस
ये सुविधा किन ट्रेनों में लागू होती है?
- राजधानी एक्सप्रेस
- शताब्दी एक्सप्रेस
- दुरंतो एक्सप्रेस
इन ट्रेनों में सफर के दौरान खाना पहले से टिकट में शामिल होता है। इसलिए ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को खाना खिलाने की जिम्मेदारी रेलवे और आईआरसीटीसी की होती है।
यह भी पढ़ें- Train Ticket Booking Tips: ट्रेन में हमेशा मिलेगी लोअर बर्थ, बस टिकट बुक करते समय अपनाएं यह सीक्रेट ट्रिक
अगर खाना न मिले तो क्या करें?
कई बार यात्रियों को इस नियम की जानकारी नहीं होती और वो पूछते भी नहीं हैं। तो अगर आपकी ट्रेन ज्यादा लेट हो रही है और खाना नहीं मिला है, तो आप ट्रेन स्टाफ, कोच अटेंडेंट, कैटरिंग स्टाफ या टीटीई से जानकारी ले सकती हैं। अगर जरूरत पड़ी तो आव रेलवे हेल्पलाइन से भी मदद ले सकती हैं।
तो अगर आप भी शताब्दी, राजधानी या दुरंतो एकसप्रेस से ट्रैवल करती हैं तो आपको ये जानकारी होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- ट्रेन यात्रा के दौरान इस तरह छुपाएं अपना फोन और पर्स, चोर भी खा जाएगा धोखा
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Source- https://sansad.in/getFile/annex/223/Au2783.pdf?source=pqars
Image Credit- Freepik/Gemini
