Tips For Kitchen Gardening: बाजार में मिलने वाले केमिकल चीजों और सब्जियों को खाने से बचने के लिए लोग अपने घर में इन्हें उगाना पसंद करते हैं। इन्हें लोग बालकनी और घर की छत पर ग्रो करते हैं। वहीं वे पौधे जो कम धूप और छोटे गमले में उग जाते हैं उसे वह अपने रसोई में ग्रो करते हैं, लेकिन कई बार देखभाल में छोटी सी चूक होने पर पौधे सूख जाते हैं या फिर ग्रोथ अच्छे से नहीं हो पाती है। ऐसे में लोग मार्केट से खाद और दवाइयां खरीदकर लाते हैं। हालांकि कई बार इसमें मौजूद केमिकल प्लाट्स को सही करने के बजाय खराब कर देता है।
अगर आप अपने पौधों को बिना किसी मिलावटी खाद के हरा-भरा रखना चाहती हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन्हें हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। नीचे लेख में पढ़ें-
पौधों को केवल पानी ही नहीं, करें यह काम
आमतौर पर लोगों को लगता है कि ऊपर से पानी डालने से काम पूरा हो गया, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। गमले को किसी गहरे बर्तन या ट्रे में रखे, जिसमें पानी भरा हो। ऐसे में मिट्टी के नीचे जो होल है, उसकी मदद से पानी पौधे में जरूरत के हिसाब से मिल जाएगा। इससे पौधों की जड़ों तक नमी पहुंचती है और फंगस लगने का डर कम रहता है। इसके साथ ही, रसोई के उबले हुए चावल या दाल के पानी को ठंडा करके पौधों में डालें। इससे पौधों को शक्तिशाली टॉनिक मिलता रहेगा।
सब्जी के छिलकों से खाद बनाकर करें इस्तेमाल
बाजार में मिलने वाले केमिकल खाद के बजाय सब्जी के छिलके से खाद बनाएं। केले के छिलकों को रात भर पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन उस पानी को पौधों में डालें। यह इन्हें सूखने से बचाता है। इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती को धोकर सुखाएं। फिर इसे महीने में एक बार मिट्टी में मिलाएं।
नारियल के छिलके का करें इस्तेमाल
पौधों को धूप की खास जरूरत होती है, लेकिन अगर धूप तेज हो, तो यह प्लांट जल सकता है। गमले की मिट्टी को सीधा धूप के संपर्क में आने से बचाने के लिए मल्चिंग कर सकती हैं। आप मूंगफली के छिलके, सूखे पत्ते या नारियल के रेशों से मिट्टी की ऊपरी परत को ढक सकती हैं। महीने में कम से कम एक बार पुराने चम्मच से मिट्टी की हल्की गुड़ाई जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Garden: किचन की खिड़की पर बिना गमले के उगाएं पुदीने का पौधा, दवा से लेकर खाने में रोजाना आएगा काम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik, Gemini
