हम सभी को घूमने-फ‍िरने का बहुत शौक होता है। व‍िदेश की बात करें तो यहां जाने का सपना तो हर क‍िसी को होता है। हालांक‍ि, व‍िदेश जाना इतना आसान नहीं होता है। पासपोर्ट, वीजा और बजट का भी इंतजाम करना होता है। अगर आप भी ब‍िना झंझट में पड़े वि‍देश घूमना चाहती हैं तो भूटान का फुंशोलिंग शहर आपके ल‍िए बेस्‍ट रहेगा। भारत और भूटान की सीमा पर बसा ये शहर बहुत ही खूबसूरत है।

खास बात तो ये है क‍ि आप यहां बि‍ना वीजा और पासपोर्ट के एक द‍िन तक घूम सकती हैं। इसके ल‍िए आपको काेई एक्‍स्‍ट्रा फीस भी नहीं देनी पड़ती है। वेस्‍ट बंगाल के जयगांव से स‍िर्फ बॉर्डर पार करते ही आप भूटान की खूबसूरत दुन‍िया में पहुंच जाएंगी। तो अगर आप भी कम पैसे में व‍िदेश घूमना चाहती ह‍ैं ताे इस बार ये ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

भारत से क‍ितना आसान है यहां पहुंचना?

आपको बता दें क‍ि भूटान का ये शहर फुंशोलिंग वेस्‍ट बंगाल के जयगांव से सटा हुआ है। दोनों देशों के बीच बस एक बॉर्डर गेट है। कई लोग तो राेज सुबह इंड‍िया से भूटान काम करने के ल‍िए जाते हैं और शाम होते ही वापस आ जाते हैं।

क्या सच में पासपोर्ट और वीजा की जरूरत नहीं पड़ती?

अगर आप केवल फुंशोलिंग तक घूमना जा रही हैं और 24 घंटे में वापस आ जाएंगी तो आमतौर पर आपको कोई परमिट नहीं लेना पड़ता है। बस बॉर्डर पर आपको अपनी वोटर आईडी कार्ड दिखाना होगा। वहीं, अगर आपके साथ बच्‍चे हैं तो उनका बर्थ सर्टिफ‍िकेट भी मांगा जा सकता है। हालांक‍ि, समय-समय पर यहां के रूल्‍स बदलते रहते हैं इसल‍िए ट्र‍िप प्‍लान करने से पहले नए न‍ियमों से अपडेट होकर ही जाएं।

बेहद सुंदर है फुंशोलिंग का नजारा

अगर आप वाकई जाने का सोच रही हैं तो बता दें क‍ि जैसे ही आप बॉर्डर पार करेंगी तो खूबसूरत नजारे देखने को म‍िलने लगेंगे। यहां का वातावरण इतना शांत होता है क‍ि आप इसकी खूबसूरती में खो जाएंगी। यहां के मार्केट्स बहुत अच्‍छे होते हैं। आप यहां कई लोकल फूड्स भी ट्राई कर सकती हैं।

फुंशोलिंग में कहां-कहां घूमें?

  • जंगतो पेलरी ल्हाखांग (Zangto Pelri Lhakhang)
  • करबांदी मठ (Kharbandi Monastery)
  • अमिताभ बुद्ध पार्क
  • फुंशोलिंग हैंगिंग ब्रिज
  • लोकल मार्केट

तो अगर आप भी व‍िदेश घूमना चाहती हैं तो भूटान का ये शहर आपके ल‍िए बेस्‍ट रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Wikipedia