Homemade Soya Sauce Recipe: सोया सॉस एक एशियन मसाला है, जो सोयाबीन को फर्मेंट करके बनाया जाता है। इसका स्वाद गहरा और तेज होता है। इसमें सोयाबीन, पानी, गेहूं, नमक और एक खास तरह का फंगस इस्तेमाल होता है, जिससे फर्मेंटेशन शुरू होता है। फर्मेंटेशन की वजह से ही सोया सॉस को उसका असली रंग और खुशबू मिलती है। घर पर इसे बनाने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन मेहनत ज्यादा नहीं लगती है।
घर पर कैसे बनाएं सोया सॉस?
जितनी भी चाइनीज डिश होती है, जैसे नूडल्स, मंचूरियन या फ्राइड राइस बिना सोया सॉस के अधूरे लगते हैं। सोया सॉस ही उन डिशेज को खास रंग और गहरा स्वाद देता है। बाजार में मिलने वाले सोया सॉस में नमक बहुत ज्यादा होता है, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसीलिए, अब कई महिलाएं घर पर ही सोया सॉस बनाना पसंद करती हैं। घर का सोया सॉस शुद्ध होता है और इसका स्वाद भी बाजार से ज्यादा अच्छा लगता है।
Photo Credit: Pinterest (Sianna)
सोया सॉस बनाने की सामग्री
- सोयाबीन- 4 कप
- गेंहू का आटा- 4 कप
- पानी- सोयाबीन भिगोने के लिए 18 कप + ब्राइन के लिए 16 कप
- नमक- 3 और आधा कप, समुद्री नमक या हिमालयन पिंक सॉल्ट
- कोजी स्टार्टर- पैकेट पर लिखे हिसाब से, ये ऑनलाइन मिल जाता है
सोया सॉस की आसान विधि
- सबसे पहले 4 कप सोयाबीन को अच्छे से धोकर छान लें। अब एक बड़े बर्तन में 18 कप पानी भरें और उसमें सोयाबीन डालकर 24 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। 24 घंटे में सोयाबीन फूलकर अपने साइज से दोगुने हो जाएंगे।
- भिगोए हुए सोयाबीन का एक्स्ट्रा पानी निकाल दें। अब उसी बर्तन में सोयाबीन को बिना ढके मीडियम-हाई आंच पर 4 से 5 घंटे तक पकाएं।
- जल्दी पकाना हो तो प्रेशर कुकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कुकर में सोयाबीन के साथ 1 कप पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें और हाई आंच पर 20 मिनट तक पकाएं।
- अच्छे से पक जाने के बाद सोयाबीन को फूड प्रोसेसर या खल-बट्टे की मदद से मैश करके मुलायम पेस्ट बना लें।
- अब इस सोयाबीन के पेस्ट में 4 कप गेहूं का आटा डालें। इसे अच्छे से गूंथ लें, ताकि सोयाबीन और गेहूं का आटा एक-दूसरे में पूरी तरह मिल जाए।
- इस दौरान एक्स्ट्रा पानी बिल्कुल नहीं डालना है। आटा इतना ही गूंथना है कि वो एक सख्त डो जैसा बन जाए।
- कोजी एक बैक्टीरियल कल्चर है, जिसका साइंटिफिक नाम Aspergillus oryzae है। ये सोयाबीन के पेस्ट को फर्मेंट करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- बच्चों की छोटी-छोटी भूख के लिए बेस्ट हैं स्नैक्स, नाचोज और बिस्किट की ये रेसिपीज; ऐसे करें मिनटों में तैयार
सोया सॉस का फर्मेंटेशन हैं लंबा प्रोसेस
- अब इस मिश्रण को 3 इंच गहरी स्टील या कांच की ट्रे में 2 इंच की परत में बराबर फैला दें। मिश्रण को 2 से 3 इंच की दूरी पर छोटे-छोटे ब्लॉक्स में अलग-अलग कर दें।
- अब ट्रे को किसी गर्म और नमी वाली जगह पर 2 दिन के लिए बिना हिलाए रख दें। फर्मेंटेशन शुरू होने पर इसमें से गंध आने लगेगी, इसलिए ट्रे को ऐसी जगह रखें जहां गंध से परेशानी न हो।
- 16 कप पानी में 3 और आधा कप समुद्री नमक या हिमालयन पिंक सॉल्ट घोल लें। नमक को तब तक चलाएं, जब तक वो पानी में पूरी तरह घुल न जाए।
- अब सूखे हुए सोया ब्लॉक्स को एक बड़े जार में डालें और ऊपर से ब्राइन डाल दें। जार में ऊपर थोड़ी जगह जरूर छोड़ें, ताकि इसे आसानी से चलाया जा सके।
कई हफ्तों तक करें स्टोर
- जार को किसी गर्म और नमी वाली जगह पर रख दें, जहां इसे कोई हिलाए नहीं। पहले हफ्ते में रोज एक बार और उसके बाद अगले 6 से 12 महीने तक हफ्ते में एक बार लंबे चम्मच से चलाएं।
- फर्मेंटेशन की वजह से इसमें तेज गंध आएगी, इसलिए जार को अच्छे से ढककर रखें। धीरे-धीरे इसका रंग गहरा होता जाएगा और ये बिल्कुल सोया सॉस जैसा दिखने लगेगा।
- जितनी देर फर्मेंटेशन होगा, सोया सॉस का स्वाद उतना ही तेज होगा। 6 महीने बाद भी इसे छाना जा सकता है, और अगर ज्यादा गहरा रंग और तेज स्वाद चाहिए तो 12 महीने तक भी रखा जा सकता है।
- मलमल के कपड़े से छानें और बचे हुए ठोस हिस्से को चम्मच से दबाकर सारा रस निकाल लें।
- इस लिक्विड को मीडियम-हाई आंच पर 79 डिग्री सेल्सियस पर 20 मिनट तक गर्म करें। ठंडा होने पर इसे कसकर बंद बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें।
Photo Credit: Pinterest (Maria)
घर पर सोया सॉस बनाना थोड़ा लंबा प्रोसेस जरूर है, लेकिन मुश्किल बिल्कुल नहीं है। सोयाबीन, गेहूं का आटा, कोजी और नमक वाले पानी से ही असली सोया सॉस तैयार हो जाता है। एक बार घर का सोया सॉस बन जाने के बाद बाजार वाला सोया सॉस फीका लगने लगता है। चाइनीज डिशेज में इसका स्वाद और रंग दोनों ही दोगुना हो जाते हैं।
-1794547012204_m.webp)