बच्चों को खाने में ऐसे स्नैक्स पसंद होते हैं जो न ही ज्यादा फ्राइड हों और न ही हैवी फील दें।उनके पसंदीदा डिशेज जैसे नाचोज और बिस्किट आप घर पर बनाकर दे सकती हैं। इन डिशेज को तैयार करना मुश्किल नहीं है।बच्चों को बार-बार एक ही तरह का खाना देने पर वे बोर हो जाते हैं। इससे बच्चों में खाने को लेकर अरुचि होती है। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि बच्चे को हर रोज बदल कर भोजन दिया जाए। यहां बताई गई रेसिपीज तैयार कर आप बच्चों को खुश कर सकती हैं तो देर किस बात की? आइए जानते हैं यहां।
एवोकैडो डिप विद नाचो
सामग्री: 1 मीडियम साइज का एवोकैडो, 1 कप कपड़े से छना दही या 2 उबले अंडे, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, काला तिल भुना हुआ, स्वादानुसार नमक, 2 बड़े चम्मच पुदीना बारीक कटा और 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑइल।
विधि: सबसे पहले एवोकैडो को छील लें। एवोकैडो और दही / उबले अंडे को एक साथ मैश करें। इसमें भुना तिल, काली मिर्च पाउडर, पुदीना, नमक सभी मिला कर मैश करें। ऑलिव ऑइल डालें और इसे नाचोज के साथ परोसें।
साथ परोसें।
Image Credit: magnific.com
बिस्किट टॉपिंग
सामग्री: 5 बड़े चम्मच मेयोनीज, 1 पैकेट मीठा-नमकीन बिस्किट, 1 बड़ा चम्मच फ्रेश क्रीम, 1 खीरा छील कर स्लाइस में कटा, गाढ़ी दही, 1 प्याज स्लाइस में कटा, 2 हरी मिर्च बीज निकाल कर बारीक कटा और चाट मसाला।
विधि: सबसे पहले गाढ़ी दही, क्रीम, कटी हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक का मिक्सचर तैयार करें। इसके बाद प्रत्येक बिस्किट पर तैयार मेयोनीज वाले मिक्सचर से टॉपिंग सेट करना शुरू करें। इसके बाद ऊपर से प्याज और खीरे के स्लाइस से सजाएं। सबसे लास्ट में चाट मसाला बुरकें। इसमें चाहें तो आप अपने मनपसंद हर्ब का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
बच्चों की डाइट में इन बातों का दें ध्यान
Image Credit:magnific.com
बच्चे को क्या खिलाएं क्या नहीं खिलाएं? ये सवाल हर मां को परेशान करता है, लेकिन आप बिल्कुल परेशान न हों। स्वाद के साथ-साथ खाना सेहतमंद भी होना चाहिए। आप बच्चों को जो भी परोसे उन्हें उससे मिलने वाले फायदों के बारे में भी बताएं। फरीदाबाद स्थित फोर्टिज हॉस्पीटल के फिजिशियन डॉ. राजेश बुद्धिराजा के अनुसार, सबसे पहले बच्चों का डाइट प्लान तैयार करें। इसके अनुसार अपने बच्चे को दिनभर खिलाएं। वह तेजी से विकास करेगा और हमेशा ऊर्जावान महसूस करेगा।
आमतौर पर बच्चों को अच्छी प्रेजेंटेशन वाली डिशेज काफी पसंद होती हैं। अगर आप उन्हें फ्रूट्स स्टार या अन्य किसी शेप में काटकर देंगे तो वह उन्हें खुश हो कर खाएंगे। जैसे रोटी पर स्माइली बनाकर या रोटी का रोल बनाकर देने पर भी बच्चे रोटी खुश होकर खाएंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: magnific.com
-1794208572806_m.webp)