मशरूम से आपने कई तरह के स्टार्टर और मेन कोर्स में सर्व की जाने वाली डिशेज बनाई होंगी, पर क्या आपने कभी मशरूम की कॉफी ट्राई की है? अगर नहीं, तो इस बार मशरूम से बनने वाली कैपेचीनो का लुत्फ उठाएं। घर आए मेहमानों को नए ट्विस्ट के साथ कॉफी पिलाएंगे तो आप निश्चित रूप से तारीफ के हकदार होंगे, तो चलिए बनाते हैं इसकी आसान-सी रेसिपी। इसके बारे में हमें नोएडा के हेड शेफ ज्योति प्रकाश बता रहे हैं। उनका कहना है कि आज हमने नया ट्विस्ट देते हुए कॉफी की रेसिपी तैयार की है, जिसे बनाने के लिए मशरूम का इस्तेमाल किया जाता है। इस टेस्टी कॉफी को आप भी बनाना न भूलें।

तैयारी का समय 5 मिनट
सर्विंग्स 2

सामग्री

  • ब्रीयूड एस्प्रेसो- 1/3 कप
  • दूध- 1 कप
  • सी-सॉल्ट- चुटकी भर
  • दालचीनी- चुटकी भर
  • कोको पाउडर- 2 टीस्पून
  • आलमंड बटर- 1 टीस्पून
  • मैपल सीरप- 1 टीस्पून
  • मशरूम पाउडर- 1 टीस्पून

विधि

  • एक ब्लेंडर में मशरूम पाउडर, मैपल सीरप, आलमंड बटर, कोको पाउडर, दालचीनी और सी-सॉल्ट मिलाकर ब्लेंड कर लें।
  • इसमें बाद पैन में दूध को अच्छी तरह गर्म कर लें।
  • अब दूध में ब्लेंडर जार वाला मिश्रण डाल दें।
  • इसे अच्छी तरह मिलाएं।
  • ऊपर से ड्राई मशरूम और कोको पाउडर से गार्निश करके तुरंत सर्व करें।

शेफ टिप्स

इसमें चंक्स ऐड करने के लिए बादाम, काजू और अखरोट को दरदरा पीस लें। कॉफी में इसे मिलाएं। इसकी हर घूंट में आने वाले नट्स के चंक्स आपको और भी टेस्‍टी लगेंगे।



मशरूम को धूप में सुखाकर पीस लें। इससे मशरूम पाउडर तैयार हो जाएगा। वैसे यह आपको सुपर मार्केट या ऑनलाइन ग्रॉसरी स्टोर से मिल जाएगा। क्रीमी टेक्सचर के लिए इसमें फ्रेश क्रीम ऊपर से मिला सकती हैं। इससे कॉफी का टेस्ट दोगुना हो जाता है।

सेहत के लिए है सही

मशरूम से बनी कॉफी टेस्ट में तो जायकेदार हेाती ही है, सेहत के लिए भी काफी अच्छी है। इसे किसी भी दूध से बनाया जा सकता है। अगर आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या है, तो आप सोया मिल्क या आलमंड मिल्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक : गीतांजलि