बाजार या कैफे जैसा क्रीमी टेक्सचर पाने के लिए हम अक्सर ढेर सारा चीज या मेयोनेज इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी हेल्दी नहीं है। ऐसे में घर की फ्रेश मलाई से कैफे स्टाइल सैंडविच बना सकती हैं। मलाई और शिमला मिर्च का यह लाजवाब कॉम्बो न सिर्फ खाने में टेस्टी है, बल्कि बच्चों को पसंद भी आएगा। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हेल्दी सैंडविच कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

सैंडविच कैसे बनाएं? 

सबसे पहले शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर को बिल्कुल बारीक टुकड़ों में काट लें ताकि ये ब्रेड पर आसानी से फैल सकें।

  • अब आप एक मिक्सिंग बाउल में फ्रेश ठंडी मलाई लें और उसे चम्मच की मदद से हल्का सा फेंट लें जिससे कि गांठे खत्म हो जाएं। 
  • दो चम्मच सूजी, नमक, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें।

इसे भी पढ़ें - भिंडी पकाते समय डालें 1 चम्मच यह एक सफेद चीज, मुलायम बनेंगी भुजिया

  • अब इस तैयार मलाई के मिश्रण में बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और अन्य सब्जियां डालें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब ब्रेड की स्लाइस लें और तैयार मलाई-शिमला मिर्च के क्रीमी मटीरियल को ब्रेड के ऊपर फैलाएं 

  • नॉन-स्टिक तवे या सैंडविच मेकर को सबसे पहले अच्छे से गर्म करें, उस पर थोड़ा सा घी लगाएं आप मक्खन भी लगा सकती हैं और स्टफिंग वाली साइड को पहले तवे पर रखकर धीमी आंच पर सेकें।
  • दोनों तरफ से थोड़ा सा घी या बटर लगाकर ब्रेड को कुरकुरा होने तक सेकें। आपका टेस्टी कैफे जैसा सैंडविच सर्व करने के लिए बिल्कुल तैयार है।

इसे भी पढ़ें - Cooking Tips: सरसों के तेल में भी सफेद और फूली-फूली बनेंगी पूड़‍ियां, बस अपनाएं यह 1 आसान ट्रिक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific