मखाने से आपने अभी तक खीर, नमकीन या दूसरी कई चीजें ही बनाई होंगी, लेकिन क्या आपने कभी मखाने के मोमोज ट्राई किए हैं? अगर नहीं, तो इस बार घर पर मखाने के मोमोज बनाकर देख सकती हैं। मखाने के मोमोज बनाने का तरीका बाकी मोमोज जैसा ही है। बस सारा आटे में ही है। ऐसे में आपका हेल्दी मखाना मोमोज भी बनकर तैयार हो जाएगा। खास बात तो यह है कि ये खाने में एकदम बाजार वाले ही मालूम पड़ेंगे।
अगर आपको घर पर मोमोज बनाना पसंद है और कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए अच्छी रहेगी। आइए जानते हैं-
मखाने के मोमोज बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप घर पर मखाने के मोमोज बना ही रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
- मखानों को पीसने से पहले अच्छी तरह रोस्ट करना जरूरी है। इससे उनमें जो नमी होगी वो कम हो जाएगी और वे आसानी से पिस जाएंगे।
- मखाने का पाउडर बहुत मोटा न रखें। क्योंकि फाइन पाउडर से आटा गूंथना और उसे बेलना आसान रहेगा।
- आटा गूंथते समय पानी धीरे-धीरे डालें। मखाने का पाउडर कितना पानी लेगा, यह उसकी बारीकी और इस्तेमाल किए गए दूसरे आटे की मात्रा पर निर्भर करेगा।
- मैदा और चावल के आटे का बहुत ज्यादा इस्तेमाल न करें क्योंकि ये सिर्फ बाइंडिंग के लिए यूज होगा।
- मोमोज की लोई बहुत मोटी नहीं होनी चाहिए वरना मोटी परत होने पर मोमोज के स्टीम करने में ज्यादा समय लगेगा और मोमोज खाने में भी अच्छा नहीं लगेगा।
- फिलिंग तैयार करते समय सब्जियों में से सारा पानी सूख जाने दें। क्योंकि ज्यादा गीली फिलिंग से मोमोज का बाहरी लेयर सॉफ्ट हो जाएगा।
- स्टीमर की प्लेट पर मोमोज रखने से पहले थोड़ा तेल जरूर लगाएं, इससे ये चिपकेंगे नहीं।
- मखाने के मोमोज को स्टीम करने के बाद बहुत देर तक खुला न छोड़ें। इन्हें गरमा-गरम चटनी के साथ ही सर्व करें।
कैसे करें सर्व?
मखाने के मोमोज को आप गरमा-गरम लाल वाली मोमोज की चटनी, तीखी लहसुन की चटनी या अपनी पसंद की डिप के साथ सर्व कर सकती हैं। अगर आपको स्पाइसी पसंद नहीं है तो इन्हें कम मिर्च वाली चटनी के साथ भी खाया जा सकता है। ऊपर से थोड़ा सा हरा धनिया डालने से ये देखने में भी अच्छे लगेंगे।
यह भी पढ़ें: स्टीमर ही नहीं, प्रेशर कुकर में भी बना सकती हैं बाजार जैसे मोमोज; जानें तरीका
अगर आप भी इस बार हेल्दी मोमोज बनाना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए तरीकों से हेल्दी मोमोज बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें: कुरकुरे मोमोज घर में बनाते ही सॉफ्ट हो जाते हैं, जानें कहां कर रही हैं गलती?
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI
