क्या आपने चखी है जोधपुर की 'गुलाब जामुन की सब्जी? जो रोटी और चावल के साथ लगती है जबरदस्त
अगर आप आज के लंच या डिनर में कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं, तो एक बार जोधपुर की मशहूर गुलाब जामुन की सब्जी ट्राई कर सकती हैं। हो सकता है यह रेसिपी सुनकर अजीब लगे, लेकिन इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि हर कोई बार-बार बनाने की जिद करेगा।
Gulab Jamun Ki Sabzi: अगर मैं आपसे कहूं कि क्या आपने कभी गुलाब जामुन की सब्जी खाई है? यकीनन आप कहेंगी कि भला मिठाई की सब्जी कोई कैसे खा सकता है? मगर आपको बता दें कि यह रेसिपी जोधपुर की मशहूर डिशेज में से एक हैं। जी हां, मशहूर व्यंजन। हालांकि, इसके लिए घर पर नमकीन गुलाब जामुन बनाए जाते हैं। अगर आप लंच या डिनर में कुछ स्पेशल और हटके बनाना चाहती हैं, तो एक बार जोधपुर की इस सब्जी को एक बार जरूर बनाएं। नीचे पढ़ें इसे बनाने की आसान विधि।
गुलाब जामुन की सब्जी के काम के टिप्स
गुलाब जामुन की सब्जी बनाते वक्त नीचे बताए गए काम के टिप्स को नोट कर सकती हैं। इसमें तले गुलाब जामुन को स्टोर करने से लेकर सब्जी को परफेक्ट बनाने के कुछ टिप्स बताए गए हैं।
आप तले हुए गुलाब जामुन के गोलों को पहले से ही बनाकर रख सकती हैं और जब परोसना हो, तब उन्हें ग्रेवी में मिला सकती हैं।
अपने स्वाद के अनुसार मसालों जैसे नमक, मिर्च आदि की मात्रा कम या ज्यादा कर सकती हैं।
अगर आपको प्याज और लहसुन पसंद हैं, तो टमाटर का पेस्ट डालने से पहले पैन में एक बारीक कटा हुआ प्याज और थोड़ा सा लहसुन डालकर कुछ मिनट भून लें।
बचे हुए तले गुलाब जामुन के गोलों को आप फ्रिज में स्टोर करके रख सकती हैं। बाद में जरूरत पड़ने पर इन्हें मीठी चाशनी या नमकीन ग्रेवी में इस्तेमाल कर सकती हैं।
गुलाब जामुन डालने से पहले यह जरूर देख लें कि आपकी ग्रेवी थोड़ी पतली हो, क्योंकि गुलाब जामुन ग्रेवी को बहुत जल्दी सोख लेते हैं।
इस रेसिपी को खास किसी भी खास त्योहार या मौके पर बनाकर सर्व कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
गुलाब जामुन की सब्जी रेसिपी Recipe Card
गुलाब जामुन की सब्जी कैसे बनाएं?
Total Time :40min
Preparation Time : 20min
Cooking Time : 20
Servings : 4
Cooking Level : Medium
Course: Main Course
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav
सामग्री
1 कप- गुलाब जामुन मिक्स
½ छोटा चम्मच- जीरा
नमक स्वाद- अनुसार
दूध- आटा गूंथने के लिए
तेल/घी- तलने के लिए
1 बड़ा- टमाटर
8 से 10- काजू (15 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोए हुए)
3- हरी मिर्च
1 इंच- कटा हुआ अदरक का टुकड़ा
1 कप- दही
¼ छोटा चम्मच- हींग पाउडर
1/2 चम्मच- कुटी हुई कसूरी मेथी
2 बड़े चम्मच- तेल
2 बड़े चम्मच- घी
1 छोटा चम्मच- जीरा
3- लौंग
1 इंच- दालचीनी की लंबी छड़ी
2 हरी- इलायची
1 बड़ा- तेज पत्ता
1 बड़ा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
1/2- छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 बड़े चम्मच- धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच- जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच- चीनी
सजावट के लिए- धनिया पत्ती
विधि
Step 1 :
सूखे गुलाब जामुन के मिश्रण में स्वादानुसार नमक, जीरा और थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर एक नरम और थोड़ा चिपचिपा आटा गूंथ लें। अब इस आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि यह दूध को अच्छी तरह सोख ले। 10 मिनट बाद इसे हल्के हाथों से दोबारा गूंथ लें।
Step 2 :
हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर चिकना करें और आटे की छोटी-छोटी और चिकनी गोल लोइयां (गुलाब जामुन) तैयार कर लें। अब तेल या घी को गरम करें। आंच को धीमा करके इन लोइयों को लगातार पलटते हुए सुनहरा भूरा होने तक तल लें और फिर निकाल कर अलग रख लें।
Step 3 :
इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू को मिक्सी में पीसकर एक बारीक पेस्ट तैयार कर लें। फिर एक पैन में तेल गरम करें और इसमें जीरा, लौंग, दालचीनी, इलायची और तेज पत्ता डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
Step 4 :
अब इसमें पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डालें और तेल अलग होने तक भूनें। इसके बाद लाल मिर्च, हल्दी, धनिया और जीरा पाउडर डालकर थोड़ा और भूनें। इसके बाद आंच को धीमा करके इसमें फेंटा हुआ दही, हींग और कसूरी मेथी मिलाएं। लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि दही फटे नहीं।
Step 5 :
जब मसाले से तेल अलग हो जाए, तब इसमें स्वादानुसार नमक, चीनी और ग्रेवी के अनुसार पानी या दूध मिलाएं। इसे उबाल आने तक पकाएं। परोसने से ठीक 5 मिनट पहले तैयार किए गुलाब जामुन को उबलती हुई ग्रेवी में डालें। ऊपर से हरा धनिया डालकर रोटी या पराठे के साथ परोसें।
Disclaimer
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।