घर पर कोई मेहमान आ जाए या फिर किसी त्योहार पर कुछ नया खाने का मन हो, तो सबसे पहले पनीर की सब्जी ही याद आती है। ज्यादातर घरों में मटर पनीर या शाही पनीर ही बनाया जाता है। मगर एक ही तरह की सब्जी बार-बार खाकर लोग भी बोर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ हटकर, लेकिन जल्दी बनने वाली कोई डिश ढूंढ रही हैं, तो हैदराबादी पनीर जरूर ट्राई करें। नीचे लेख में बताए गए तरीके से आप रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर बनाकर तैयार कर सकती हैं।  

स्वादिष्ट हैदराबादी पनीर के लिए खास टिप्स

हैदराबादी पनीर को अगर आप स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो आप नीचे बताए गई बातों का ध्यान रखें।

  • पालक को उबालने के बाद तुरंत ठंडे पानी में डालने से उसका हरा रंग डार्क नहीं पड़ता और सब्जी दिखने में आकर्षक लगती है।
  • ग्रेवी में दही मिलाते समय हमेशा गैस की आंच धीमी रखें या बंद कर दें, वरना दही फट सकता है और ग्रेवी का टेक्सचर खराब हो जाएगा।
  • अगर आपके पास काजू नहीं हैं, तो आप ताजी मलाई या मगज के बीज का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • पनीर को पकाने से पहले गुनगुने पानी में नमक डालकर रखने से वह रबड़ की तरह सख्त नहीं होता बल्कि स्पंजी बनता है।

इसे भी पढ़ें-  इस बार बनाएं काले चने की चटनी, स्वाद ऐसा कि पलक झपकते ही खाली हो जाएगी कटोरी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: shutterstock