मेरी जब छुट्टी होती है तो मैं घर पर कुछ न कुछ स्‍पेशल जरूर बनाती हूं। इस बार मैंने ग्रीन मूंग दाल के लड्डू बनाए थे। इसके लिए सबसे पहले मैंने ग्रीन मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर सुखाया, फिर उसे ड्राई रोस्ट किया। इसके बाद काजू और बादाम को भी भूनकर इलायची के साथ पीस लिया। फिर थोड़ा घी डालकर मूंग दाल के पाउडर को भुना और अलग रख दिया।

दूसरी तरफ गुड़ को थोड़ा पानी और घी के साथ पिघलाया और उसे दाल वाले पाउडर में मिला दिया। आखिर में थोड़ा मिल्क पाउडर डालकर लड्डू तैयार कर लिए। शुरू में तो लड्डू बिल्कुल सही लगे, लेकिन एक-दो घंटे बाद वो थोड़े हार्ड हो गए। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। मैंने एक आसान तरीका अपनाया, जिससे लड्डू फिर से काफी सॉफ्ट हो गए। हम आपको वही तरीका बता रहे हैं-

Image Credit- Youtube

मैंने अपनाया ये आसान तरीका

जब मुझे लगा कि लड्डू हार्ड हो गए हैं, तो मैंने उन्हें सीधे फेंकने या दोबारा बनाने की बजाय एक आसान तरीका अपनाया। सबसे पहले सारे लड्डुओं को तोड़कर मिक्सर में फ‍िर से पीस ल‍िया। आपको इन्हें बिल्कुल बारीक पाउडर नहीं बनाना है, बस इतना कि वे फिर से पाउडर की तरह हो जाएं।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में इन 3 तरह का बनाएं Sugar Free Ice Cream, स्वाद में भी लगेगी लाजवाब

अब एक पैन में 2 से 3 चम्मच दूध और 1 से 2 चम्मच घी को हल्का गुनगुना क‍िया। ध्यान रखें कि दूध बहुत ज्यादा न डालें, वरना पाउडर चिपचिपा हो जाएगा। इसके बाद इस गुनगुने दूध और घी को धीरे-धीरे लड्डू वाले पाउडर में मिलाया और हाथों से अच्छी तरह मिक्स कर द‍िया।

यह भी पढ़ें- Sugarfree Fruit Snacks: बिना मन मारे खा सकती हैं ये 5 शुगर फ्री स्‍नैक्‍स, फ्रूट से बनने वाली ये रेस‍िपी जरूर करें ट्राई

जब मुझे बाइंड होने लायक लगने लगा, तब मैंने दोबारा से लड्डू बना लिए। कुछ देर बाद लड्डू पहले से काफी मुलायम हो गए। इनका स्‍वाद भी थोड़ा अच्‍छा लगने लगा।

कितना दूध डालना चाहिए?

ये बात बहुत जरूरी है कि दूध एक साथ ज्यादा न डालें। हमेशा एक-एक चम्मच करके ही दूध को मिलाएं। जरूरत के हिसाब से ही कम ज्‍यादा करें। अगर आप ज्यादा दूध डाल देंगह तो लड्डू जल्‍दी खराब हो सकते ह‍ैं।

Image Credit- Youtube

अगर दूध नहीं डालना चाहें तो?

अगर आप चाहती हैं कि लड्डू ज्यादा दिनों तक चलें, तो दूध की जगह सिर्फ थोड़े से गुनगुने घी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे भी म‍िक्‍सचर में नमी आ जाएगी और लड्डू पहले से ज्यादा सॉफ्ट बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Different Types Of Poha: एक नहीं, नाश्‍ते में 4 तरह के बनाएं पोहे; स्‍वाद में नहीं रहेगी काई कमी

अगली बार लड्डू बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • गुड़ को सिर्फ पिघलने तक ही गर्म करें।
  • घी की मात्रा पर भी ध्‍यान दें।
  • जब ये म‍िक्‍सचर बाइंडि‍ंग होने लायक हो, तभी लड्डू बनाएं
  • पूरी तरह ठंडा होने के बाद चेक जरूर करें

तो अगर आपके मूंग दाल के लड्डू भी बनने के बाद सख्‍त हो जाते हैं तो उन्‍हें आप मेरे अपनाए हुए तरीके से सॉफ्ट कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik