Dry Lemon Hacks: गर्मी आते ही बाजार में नींबू की भरमार देखने को मिलती है क्योंकि इस मौसम में इसकी मांग बढ़ जाती है। शरबत से लेकर सलाद तक, इसके रस का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में लोग आधा-आधा किलो नींबू मंगाकर रख लेते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद ये नींबू सूखकर सख्त हो जाते हैं। अब ऐसे में लोग इन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप ड्राई हो चुके नींबू से भी रस निकाल सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको 2 ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अकड़े लेमन से भी ज्यादा रस निकाल सकती हैं। पढ़ें तरीका-
गर्म पानी का करें इस्तेमाल
अगर फ्रिज या डलिया में रखा नींबू सख्त हो गया है कि वह दब नहीं रहा है, तो आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए एक कटोरे में गुनगुना या थोड़ा तेज गर्म पानी लें।
- अब इस पानी में सूखे नींबू को डालकर करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- गर्म पानी नींबू के छिलके और अंदर के सख्त रेशों को नरम कर देता है।
- 15 मिनट बाद नींबू को पानी से निकालने पर यह काफी नरम हो जाएगा।
- इसके बाद जब आप इसे काटकर निचोड़ेंगे, तो सारा रस बहुत आसानी से बाहर निकल आएगा।
इसे भी पढ़ें- Grapes Cleaning Tips: क्या आप भी सीधे पानी से धोकर खा लेते हैं अंगूर? केमिकल हटाने के लिए अपनाएं ये तरीके
किचन की स्लैब पर रगड़ें
- अगर नींबू थोड़ा सूखा है, तो उसे काटने से पहले उसे अपनी किचन की स्लैब पर रखें।
- अब अपनी हथेली से नींबू पर थोड़ा दबाव डालते हुए उसे आगे-पीछे रोल करें।
- 1 मिनट तक रगड़ने के बाद इसे काटें।
- ऐसा करने से नींबू से पहले से ज्यादा रस निकलेगा।
इसे भी पढ़ें- Microwave Uses: खाना गर्म करने में ही नहीं, इन 6 कामों को भी आसान बनाता है माइक्रोवेव
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
