खाने में अगर नमक न हो, तो वो बेस्वाद हो जाता है। हालांकि, अगर खाना बनाते वक्त आप नमक डालना भूल जाएं, तो उसे बाद में डाला जा सकता है, लेकिन जब दाल या सब्जी में नमक ज्यादा हो जाता है, तो हमें अक्सर लगता है कि अब खाने को फेंकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है, पर ऐसा नहीं है। अगर दाल या सब्जी में आपके गलती से नमक ज्यादा पड़ जाए, तो आप कुछ आसान ट्रिक्स से उसके स्वाद को बैलेंस कर सकती हैं। इस बात का ख्याल रखना भी जरूरी है कि सूखी सब्जी, दाल या ग्रेवी वाली सब्जी में नमक को कम करने के तरीके अलग हो सकते हैं। चलिए आपको ऐसी 5 ट्रिक्स के बारे में बताते हैं, जो नमक ज्यादा होने पर आपके काम आ सकती हैं।
1. उबले हुए आलू का करें इस्तेमाल
आप सब्जी में नमक कम करने के लिए उबले हुए आलू का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आलू के बड़े टुकड़े डालकर कुछ देर पकाएं। यह भी नमक को सोख लेता है। यह ट्रिक सूखी सब्जी में भी काम आ सकती है।
2. खटास या मिठास से करें स्वाद बैलेंस
यह नुस्खा हर बार या हर सब्जी में कारगर नहीं हो सकता है, लेकिन ज्यादातर ग्रेवी वाली सब्जी या दाल में यह काम करता है। कई बार थोड़ी खटास या मिठास नमक की अधिकता को बैलेंस कर सकती है। आप सब्जी के स्वाद के अनुसार खटास के लिए थोड़ा नींबू का रस, टमाटर, इमली या दही डाल सकती हैं। आप चुटकी भर चीनी या थोड़ा गुड़ डालकर भी स्वाद को बैलेंस कर सकती हैं। हालांकि, इसे बहुत कम मात्रा में ही डालें वरना सब्जी का टेस्ट खराब हो सकता है।
3. ग्रेवी वाली सब्जी में बिना नमक की ग्रेवी मिलाएं
अगर आपकी सब्जी में नमक ज्यादा पड़ गया है, तो आप सब्जी की मात्रा बढ़ा सकती हैं या फिर थोड़ी मात्रा में बिना नमक की ग्रेवी तैयार करके उसमें मिला सकती हैं। टमाटर, प्याज या दही जिन भी चीजों का इस्तेमाल करके आपने पहले ग्रेवी बनाई हो, उसी तरह के दोबारा थोड़ी ग्रेवी बनाएं पर उसमें नमक न मिलाएं।
यह भी पढ़ें- बिरयानी के लिए जरूरी हैं ये 3 खड़े मसाले, एक भी छोड़ा तो स्वाद नहीं आएगा
4. आटे की गोलियां
यह काफी अचूक नुस्खा है और काफी लोगों को इसके बारे में जानकारी होगी। आप आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर सब्जी या दाल में डाल सकती हैं और इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद इसे निकाल लें। इससे नमक कम हो जाएगा। आप ब्रेड के कुछ टुकड़े भी डाल सकती हैं। ब्रेड के इस्तेमाल से आप अतिरिक्त तेल को भी कम कर सकती हैं। हालांकि, इसका इस्तेमाल ग्रेवी वाली सब्जियों में ही हो सकता है। सूखी सब्जी में यह नुस्खा काम नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें- दाल का स्वाद दोगुना करते हैं ये 7 टिप्स, हर बार मिलेगा होटल जैसा टेस्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific, gemini
