छठ पूजा की शुरुआत होते ही घरों में प्रसाद बनाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। गुड़, गेहूं के आटे और शुद्ध देसी घी से बना ठेकुआ छट पूजा का खास प्रसाद होता है। इस प्रसाद को सबसे खास बनाता है, देसी घी। आज के समय में बाजार में मिलावटी वाले घी मिलने लगे हैं, जिससे असली और नकली घी में फर्क पता करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी प्रसाद बनाने से पहले घी की जांच करना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिससे आप असली देसी घी की पहचान कर सकती हैं।

घर पर शुद्ध देसी घी की पहचान करने के 3 तरीके

मिलावटी या केमिकल युक्त घी से न केवल ठेकुआ का स्वाद और खुशबू बिगड़ती है, बल्कि सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं इन खास तरीकों के बारे में-

1. हथेली का पाम टेस्ट

आप देसी घी का पता करने के लिए एक चम्मच घी अपनी हथेली पर रखें और कुछ सेकंड के लिए छोड़ दें। अगर घी असली होगा, तो वह शरीर के तापमान से अपने आप पिघलने लगेगा। अगर यह नकली होगा, तो हथेली पर वैसे का वैसा ही बना रहेगा।

2. गर्म पानी और कांच के गिलास से करें टेस्ट

घी की पहंचान करने के लिए आप एक कांच के गिलास में थोड़ा सा गुनगुना पानी लें और उसमें एक चम्मच घी डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अगर घी असली होगा, तो वह पानी की सतह पर तैरने लगेगा। अगर नकली होगा, तो गिलास के नीचे बैठ जाएगा या पानी में घुल जाएगा।  

3. गर्म करने पर रंग से लगाएं पता

अगर आप ठेकुआ बनान से पहले घी की जांच करना चाहती हैं, तो इसके लिए सबसे पहले एक पैन में एक चम्मच घी डालकर तेज आंच पर गर्म करें। अगर घी असली होगा, तो तुरंत पिघल जाता है और उसका रंग हल्के भूरे या सुनहरे रंग में बदल जाता है, वहीं नकली होगा, तो गर्म होने में समय लगेगा और पीले रंग का झाग बनने लगेगा।

छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान

ठेकुआ बनाते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जैसे -

  • कोशिश करें कि प्रसाद बनाने के लिए भरोसेमंद डेयरी, ऑर्गेनिक ब्रांड या घर बना घी ही इस्तेमाल करें।
  • बहुत पुराने या खुले हुए घी का इस्तेमाल करने से बचे।
  • ठेकुआ बनाने के लिए लोहे या पीतल की साफ कड़ाही का इस्तेमाल करें।   

निष्कर्ष: छठ पूजा में ठेकुआ प्रसाद सबसे खास माना जाता है। बाजार में मिलने वाले मिलावटी घी की वजह से प्रसाद का स्वाद तो खराब होता ही है, साथ ही सेहत को भी नुक्सान होता है। ऐसे में अब आप ठेकुआ बनाने से पहले घर पर ही घी की जांच करके पता कर सकती हैं, कि घी असली है या नकली। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

image credit: freepik