आज के समय में सभी मह‍िलाएं ट्रैवल करती हैं। ऐसे में कई मह‍िलाओं के मन में सवाल रहता है क‍ि स्‍टे के ल‍िए होटल ज्‍यादा सही रहेगा या एयरबीएनबी। दरअसल, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहां जा रही हैं, कितने दिनों के लिए जा रही हैं और आपके साथ कौन-कौन है? अगर आप फैमिली के साथ ट्रिप पर हैं, तो आपको एक बड़ा स्पेस चाहिए होगा जहां सब साथ रह सकें।

होटल और Airbnb में क्या है अंतर?

वहीं, अगर आप अकेली जा रही हैं या ऑफिस के काम से ट्रैवल कर रही हैं, तो ऐसी जगह बेहतर रहेगी जहां चेक-इन आसान हो और सारी सुविधाएं भी म‍िलें। दरअसल, दोनों के ही अपने-अपने फायदे हैं। होटल में आपको बनी-बनाई सर्विस और प्राइवेसी मिलती है, जबकि Airbnb में घर जैसा माहौल और ज्यादा जगह मिलती है। ऐसे में आइए इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

image credit- pinterest/Trip101.com | Unique stays. New experiences.

1. होटल में मिलती हैं कई सुविधाएं

होटल में स्‍टे करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि वहां गेस्‍ट की मदद के लिए स्टाफ होता है। कई होटलों में कमरे की सफाई, खाना मंगाने और दूसरी जरूरतों के लिए भी फैस‍िल‍िटी मिलती है। अगर आप एक-दो दिन के लिए कहीं जा रही हैं या काम के सिलसिले में ट्रैवल कर रही हैं, तो होटल आपके लिए सही रहेगा।

2. Airbnb में मिलता है घर जैसा माहौल

Airbnb एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोग अपना घर, फ्लैट या रूम किराये पर देते हैं। यहां आपको कई बार पूरा घर भी मिल जाता है। अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ जा रही हैं और सबको एक ही जगह स्‍टे करना है, तो यह ऑप्‍शन भी आपके काफी काम आ सकता है। कुछ जगहों पर रसोई भी होती है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से खाना भी बना सकती हैं।

3. होटल या Airbnb: किसमें कम खर्च होगा?

यह जरूरी नहीं कि Airbnb हमेशा होटल से सस्ता ही हो। होटल का चार्ज एक जैसा दिख सकता है, जबकि Airbnb में सफाई, सर्विस या ज्यादा लोगों के ठहरने के लिए अलग चार्ज जुड़ जाते हैं। इसलिए सिर्फ एक रात का चार्ज देखकर ही ड‍िसाइड न करें क‍ि कहां स्‍टे करना सही रहेगा। बुकिंग से पहले पूरा बिल देखें और दोनों जगहों के कुल खर्च की कंपेयर कर लें।

image credit- magnific

4. प्राइवेसी और सुविधाओं का रखें ध्यान

Airbnb में पूरा घर मिलने पर आपको अलग-अलग कमरे और अपनी जगह मिल जाती है। हालांकि, हर प्रॉपर्टी की सुविधाएं अलग होती हैं। होटल में आमतौर पर स्टाफ और मदद मिलने की व्यवस्था ज्यादा क्‍ल‍ियर होती है। वहीं, अगर आप Airbnb देख रही हैं, तो वहां की तस्वीरें, पिछले गेस्‍ट के रिव्यू और वहां मिलने वाली फैस‍िल‍िटीज भी जरूर देखें।

5. बुकिंग से पहले ये चीजें चेक करें

अगर आप होटल या Airbnb में बुक‍िंग कर रहीं हैं, तो कुछ चीजें पहले ही चेक कर लें। जैसे-

  • चार्ज: टैक्स और बाकी चार्ज जोड़कर कुल कीमत देखें।
  • सफाई: पता करें कि कमरे या घर की सफाई कितनी बार होगी।
  • चेक-इन: वहां पहुंचने का समय और चेक-इन का तरीका समझ लें।   
  • कैंसिलेशन रूल: टिकट या प्लान बदलने पर पैसे वापस मिलेंगे या नहीं, यह भी पहले देख लें।
  • जगह: होटल या Airbnb आपके घूमने की जगहों से कितनी दूर है, यह भी देखें।

आपके लिए कौन-सा ऑप्‍शन सही है?

अगर आपको कम समय के लिए स्‍टे करना है, स्टाफ की मदद चाहिए और सुविधाओं की चिंता नहीं करना चाहतीं, तो होटल में स्‍टे कर सकती हैं। वहीं, फैम‍िली या फ्रेंड्स के साथ ज्यादा स्‍पेस चाहिए और घर जैसा माहौल पसंद है, तो Airbnb जा सकती हैं। हालांक‍ि, आखिर में वही जाएं, जहां आपका बजट, जरूरत और सफर के हिसाब से जगह सही हो।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।