सुबह का नाश्ता अच्छा होने से पूरा दिन बढ़िया निकलता है। एक जैसा नाश्ता करके अगर आप भी बोर होने लगी हैं, तो इस बार कुछ चटपटा और क्रिस्पी तैयार कर सकती हैं। आपने घर पर आलू की टिक्की तो कई बार बनाई होगी, लेकिन आज हम आपको इस लेख में हेल्दी और टेस्टी कच्चे केले की कुरकुरी टिक्की रेसिपी बताएंगे, जो मॉर्निंग ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट हो सकती है।
टिक्की बनाने के लिए सामग्री:
बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को चटपटा खाना पसंद होता है। ऐसे में आप अपनी फैमिली के लिए कच्चे केले से टेस्टी टिक्की बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ बुनियादी सामग्री की जरूरत होगी। जैसे:
- 3 से 4 उबले हुए कच्चे केले
- 3 बड़े चम्मच पिसे हुए ओट्स
- बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया
- बारीक कटा प्याज और कॉर्न
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- तेल या देसी घी
यह भी पढ़ें- Matar Paneer Tikki Recipe: अब घर पर ही लें स्ट्रीट फूड का मजा, जाने कैसे तैयार करें मटर पनीर टिक्की
टिक्की बनाने की विधि
नीचे दिए गए तरीके को फॉलो कर आप भी बाजार जैसी कच्चे केले की टिक्की बना सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे केलों को धोकर कुकर में 2 सीटी आने तक उबाल लें।
- इसके बाद केलों को ठंडा होने दें, फिर छिलका उतारकर अच्छी तरह मैश कर लें।
- अब मैश किए केले में ओट्स पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया, बारीक कटा प्याज, कॉर्न, भुना जीरा और नमक डालें।
- सभी सामग्रियों को आटे की तरह अच्छे से मिक्स कर लें और अपनी पसंद के शेप की टिक्कियां तैयार कर लें।
- एक पैन में 2-3 बड़े चम्मच तेल या घी गरम करें और उसमें टिक्कियों को धीमी से मध्यम आंच पर सेक लें।
- जब टिक्कियां दोनों तरफ से सुनहरी और क्रिस्पी होने लगें, तो इन्हें प्लेट में निकाल लें।
- अब इन गरमा-गरम टिक्कियों को हरी चटनी या खट्टी-मीठी इमली की चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
- अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो उनके लिए यह एक बेहद टेस्टी और न्यूट्रिशियस ब्रेकफास्ट हो सकता है।
इन सीक्रेट टिप्स को जरूर करें फॉलो
किसी भी डिश को टेस्टी और लजीज बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, नहीं तो स्वाद बेकार हो सकता है।
- टिक्की को सेकने से पहले 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, इससे टिक्की पैन में बिखरेगी नहीं और परफेक्ट शेप में रहेगी।
- टिक्की को हमेशा मीडियम फ्लेम पर ही सेकें, तेज आंच पर सेकने से यह बाहर से काली हो जाएगी और अंदर से कच्ची रह जाएगी।
- मिश्रण में थोड़ा सा अदरक का पेस्ट डालकर आप इसे ज्यादा स्वादिष्ट बना सकती हैं।
- थोड़ा सा अमचूर पाउडर भी टिक्की को चटपटा और लजीज बनाने में मदद करेगा।
- ध्यान रहे कि केले को मैश करते वक्त उसमें बिल्कुल भी गांठें न रहें।
यह भी पढ़ें- गोभी-पनीर के पराठे तो बहुत खाए होंगे, अब ट्राई करें 2 तरह की कुरकुरी टिक्की; स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
